धनतेरस के दिन अपनी राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, खुल जाएगी किस्मत के दरवाजे
Dhanteras Shopping: धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी, लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार धनतेरस पर राशि अनुसार कुछ चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है।
- Written By: सीमा कुमारी
धनतेरस के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी (सौ.सोशल मीडिया)
Dhanteras par rashi anusar kharidari : 18 अक्टूबर को इस बार धनतेरस का पावन पर्व मनाया जाने वाला है। हर साल की तरह इस बार भी धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान धनवंतरि की पूजा-अर्चना की जाएगी। हिन्दू लोक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सोना-चांदी और नई वस्तुएं खरीदने की विशेष परंपरा सदियों से चली आ रही है।
कहा जाता है इस दिन की गई खरीदारी घर में धन-वैभव और समृद्धि लाती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि यदि इस दिन अलग-अलग राशि के जातक अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष चीजें खरीदें, तो उन्हें मनचाहा फल प्राप्त होता है।
धनतेरस के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी
मेष राशि
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मेष राशि वाले जातकों को पीतल के बर्तन और चांदी के गहने या सिक्के खरीदने चाहिए। ऐसा करने से भगवान धनवंतरि की कृपा घर पर बनी रहती है, जीवन में सकारात्मकता आती है और आर्थिक परेशानियां खत्म होती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
3 साल बाद आया है महासंयोग, विभुवन संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी को चढ़ाएं ये चीजें, चमक जाएगी किस्मत
Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी पर बन रहे हैं दुर्लभ संयोग, पूरी आस्था से कर लें ये उपाय
Vibhuvan Sankashti Chaturthi : 3 साल बाद आ रही है विभुवन संकष्टी चतुर्थी, भूल से भी न करें ये काम
Sankashti Chaturthi 2026:विभुवन संकष्टी चतुर्थी की विधिवत पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं
वृष राशि
धनतेरस के पावन दिन वृष राशि वाले लोगों के लिए सोने और हीरे के गहने खरीदना बेहद शुभ रहने हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए यह धनतेरस काफी खास एवं शुभ होने वाला हैं। आप इस दिन कांसे का बर्तन खरीदें और पन्ना रत्न धारण करें। धनतेरस के दिन ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि जातकों को धनतेरस पर माता लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा खरीदनी चाहिए। प्रतिमा आप पीतल या मिट्टी की अपनी इच्छा अनुसार खरीद सकते हैं।
सिंह राशि
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सिंह राशि वाले जातकों को धनतेरस के दिन सोने का कोई गहना, चाहे छोटा ही सही, अवश्य खरीदना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
कन्या
इस दिन कन्या राशि वाले लोग कांसे का बर्तन खरीद सकते हैं। इससे माता लक्ष्मी और भगवान धनवंतरि का आशीर्वाद आपके घर पर बना रहेगा
तुला राशि
आप चाहें तो इस दिन चांदी के आभूषण जैसे पायल, अंगूठी, बिछिया और अन्य गहने खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप माता लक्ष्मी और गणेश की चांदी की प्रतिमाएं भी खरीद सकते हैं।
वृश्चिक राशि
धनतेरस के दिन वृश्चिक राशि वाले जातकों को घर में उपयोग होने वाली चीजें जैसे झाड़ू, बर्तन और सजावट का सामान खरीदना चाहिए।
धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों को धनतेरस के दिन घर सजाने का सामान, बर्तन और सोने के आभूषण समेत अन्य चीजें खरीदनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातक इस दिन पीतल का बर्तन खरीद सकते हैं। पीतल को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र धातु माना जाता है।
कुंभ राशि
धनतेरस के दिन कुंभ राशि वाले जातकों को चांदी के गहने और तांबे का बर्तन खरीदने का सुझाव दिया जाता है।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए धनतेरस के दिन सोने-चांदी के गहने और वाहन खरीदना बेहद शुभ होगा।
