दिवाली पर पुरानी झाडू का क्या करें
Diwali 2024: प्रकाश और उल्लास का प्रतीक दिवाली एक ऐसा त्योहार है। जिसका लोग बेस्रबी से इंतजार करते है। हर साल ये त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है।
धनतेरस और दिवाली पर यूं तो सोना-चांदी समेत कई चीजें खरीदने की विशेष प्रथा है। इन सारी चीजों के अलावा, दिवाली पर झाड़ू खरीदने का भी शगुन होता है।
ऐसी मान्यता है कि धनतेरस या दिवाली के दिन घर में नई झाडू लाना शुभ माना जाता है। ये बात तो आपने भी सुनी होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरानी झाडू का क्या करना चाहिए या उसे घर से बाहर कब निकालना चाहिए।
कहीं दिवाली पर नई झाडू लाकर, पुरानी झाडू आप घर से बाहर तो नहीं करते… क्योंकि ऐसा करके आप लक्ष्मी माता को नाराज करते हैं। ऐसे में आइए जातने हैं ज्योतिष से घर में झाडू को रखने, नई झाडू लाने, पुरानी झाडू को घर से निकालने के ज्योतिष में नियम के बारे में-
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, दिवाली पर नई झाडू खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, हफ्ते के शुक्रवार और शनिवार का दिन झाडू खरीदने के लिए सबसे शुभ माना जाता है।
कहते हैं, धनतेरस, नर्क चतुर्दशी, अमावस्या को नई झाडू तो खरीदनी चाहिए, पर पुरानी झाड़ू को बिलकुल भी घर से बाहर नहीं निकालना चाहिए। पुरानी झाडू अगर इन दिनों घर से निकालें तो इससे लक्ष्मी जी रुष्ट हो सकती हैं। इसलिए इस दिन भूलकर भी ऐसी गलती न करें।
पुरानी झाडू को घर से हटाने से पहले घर में नई झाडू जरूर ले आनी चाहिए।
ज्योतिष गुरुओं की मानें तो, झाड़ू को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। धनतेरस और दिवाली के दिन मंदिर में झाड़ू का दान करना बहुत शुभ और फलदायी माना गया है।
ऐसा माना जाता है कि, इन दोनों दिन झाड़ू का दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है और आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। दिवाली के दिन झाड़ू खरीद कर लाने से माता लक्ष्मी घर छोड़कर नहीं जाती हैं। और नई झाड़ू का उपयोग शनिवार के दिन से शुरूआत नहीं करना चाहिए।