Mulank 3 Personality: 3, 12, 21 और 30 तारीख़ को जन्में लोग कैसे होते हैं? जानिए उनके जीवन की खासियतें
Mulank 3 Love Life: अंक ज्योतिष में मूलांक 3 वाले लोग बेहद महत्वाकांक्षी, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोग हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
मूलांक 3 (सौ.सोशल मीडिया ))
3 Mulank Wale Log: ज्योतिष शास्त्र में न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष का विशेष महत्व है। अंक ज्योतिष द्वारा किसी व्यक्ति की जन्मतिथि से उसके व्यवहार, गुण और उसके स्वभाव के साथ शुभ दिन, रंग के बारे में पता लगाया जा सकता है।
3, 12, 21 या 30 तारीखों में जन्मे लोग Numerology Number 3
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की तारीख 3 , 12, 21 या 30 को होता है, उनका मूलांक 3 (Mulank 3) होता है। इस मूलांक का संबंध गुरु बृहस्पति हैं। गुरु को देवताओं का गुरु और सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है।
कैसा होता है मूलांक 3 वाले का स्वभाव
-
बहुत स्वाभिमानी होते हैं
अंक ज्योतिष के अनुसार, 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। बृहस्पति सभी ग्रहों के स्वामी माने जाते हैं। मूलांक 3 वाले लोग बहुत स्वाभिमानी होते हैं। इस मूलांक के लोग किसी के आगे झुकना पसंद नहीं करते। इस मूलांक के लोग अपने जीवन में किसी का बेवजह हस्तक्षेप पसंद नहीं करते हैं और न ही किसी का एहसान लेते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
-
पढ़ने में अव्वल होते हैं
मूलांक 3 वाले बड़े अध्ययनशील होते हैं और पढ़ने लिखने में बहुत ही होशियार होते हैं। इन लोगों की विज्ञान और साहित्य में बहुत रुचि होती है। ये लोग न सिर्फ शिक्षा में अव्वल होते हैं बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी सफलता हासिल करते हैं।
-
आर्थिक स्थिति
मूलांक 3 के लोग की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं होती। उनकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहता है। कई बार उन्हें घर से ही पैसा मांगना पड़ता है। लेकिन उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
यह भी पढ़ें–Satua Sankranti : सतुआन त्यौहार आज, जानिए मेष संक्रांति पर सत्तू खाने की परंपरा के पीछे की वैज्ञानिक वजहें
-
वैवाहिक जीवन
मूलांक 3 के जातकों के मित्र तो बहुत होते हैं जिन पर वह जल्द ही भरोसा कर लेते हैं। इस वजह से यह धोखा खाते हैं। प्रेम संबंधों की बात करें तो इनका प्रेमसंबंध स्थायी नहीं रहता लेकिन इनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।
-
धार्मिक कार्यों में रहती है रुचि
मूलांक 3 के जातकों को धार्मिक कार्यों में बहुत अधिक रुचि होती है। इस मूलांक के लोग प्रशासनिक अधिकारी, बैंक अधिकारी या धार्मिक नेता के रूप में कार्य करते हैं। मूलांक 3 के जातक अपने कार्य में हमेशा निपुण होते हैं।
