नीम करोली बाबा ने कहा जीवन में बिल्कुल न करें ये 3 गलतियां, वरना ठहर जाएगी तरक्की

Neem Karoli Baba:नीम करोली बाबा भारत के एक महान संत हैं, जिनके अनुयायी पूरी दुनिया में फैली हैं। उनकी शिक्षाएं आज भी लाखों लोगों के जीवन में प्रकाश की तरह काम करती है।
नीम करोली बाबा ने कहा जीवन में बिल्कुल न करें ये 3 गलतियां, वरना ठहर जाएगी तरक्की
जीवन में कौन सी 3 गलतियां नहीं करनी चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Neem Karoli Baba Teaching: नीम करोली बाबा भारत के एक महान संतों में से एक हैं, जिन्हें हनुमान जी का अवतार भी माना जाता है। आज उत्तराखंड के कैंचीधाम के पूज्य संत नीम करौली बाबा के अनुयायी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया भर में फैली हैं। उनके उपदेश आज भी लोगों के जीवन को बदलने की शक्ति रखते हैं।

जानकार बताते हैं कि, नीम करोली बाबा की सबसे बड़ी विशेषता थी उनकी सादगी और दिखावेपन से अपने आप को दूरी बनाए रखना। बता दें, उनकी सरल लेकिन गहन सीख हमें स्मरण करती है कि छोटी छोटी गलतियां भी जीवन में बड़े नेगेटिव बदलाव लाती हैं। आज हम यहां नीम करोली बाबा के बताए गए 3 उपदेशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें ध्यान न देने से जीवन की तरक्की रुक सकती है-

जीवन में कौन सी 3 गलतियां नहीं करनी चाहिए

न दें झूठ और अन्याय का साथ

नीम करोली बाबा ने स्पष्ट कहा कि झूठ और अन्याय के रास्ते पर चलने वाले कभी ईश्वर का आशीर्वाद नहीं पा सकते हैं। कहते है एक इंसान को हमेशा सत्य और न्याय का मार्ग अपनाना चाहिए। किसी का हक मारना, झूठ बोलना या अन्याय करना आपके जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयां लाता है। बाबा कहते हैं, ‘कर्म का घड़ा एक दिन भरता जरूर है।’ इसलिए झूठी कर्म एवं अन्याय नहीं करना चाहिए।

न करें सेवा का गुणगान

ये बात सच है कि, सेवा करना और दूसरों की मदद करना बहुत पुण्य का काम है। लेकिन बाबा कहते हैं कि कुछ लोग अपनी सेवा का गुणगान दूसरों के सामने करने लगते हैं। जबकि ऐसा करने से सेवा का असली मूल्य खत्म हो जाता है मदद को हमेशा निस्वार्थ और विनम्र भाव से करें। यही असली सेवा का अर्थ है।

न करें भेदभाव का विचार

आगे बाबा कहते है जो इंसान दूसरों के साथ असमानता का व्यवहार करता है, उसे जीवन में सफलता और सम्मान नहीं मिलता है। बाबा का कहना है कि, समाज में हर वर्ग,हर धर्म समान है। सभी में ईश्वरीय स्वरूप विद्यमान है। दूसरों के प्रति समानता और सम्मान का भाव रखें. यही आत्मिक उन्नति और आशीर्वाद पाने का रास्ता है।

ये दुनिया के सभी लोगों के लिए नीम करोली बाबा के अनमोल लाइफ लेशन (Life Lession) हैं, जिसमें बाबा का संदेश बेहद सरल और शक्तिशाली है कि सेवा निस्वार्थ होनी चाहिए, सत्य और न्याय का मार्ग अपनानी चाहिए और सभी में समानता का भाव रखें। इन तीन बातों का पालन करने से न केवल जीवन में सफलता आती है, बल्कि मन और आत्मा की शांति भी मिलती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com