नवरात्रि में घर के मुख्य द्वार पर करें ये आसान उपाय, मां दुर्गा की कृपा से दूर होंगी मुश्किलें
Navratri Durga Puja Home Tips :नवरात्रि के पावन दिनों में घर के मुख्य द्वार पर कुछ आसान उपाय करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
मां दुर्गा (सौ.AI)
Navratri Main Door Vastu Tips: 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरु होने जा रही हैं। आदि शक्ति मां दुर्गा की आराधना का महापर्व हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरु होती है। इन 9 दिनों में भक्त पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं।
नवरात्रि में मेन डोर पर करें ये आसान उपाय
नवरात्रि के पावन दिनों में घर के मुख्य द्वार का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि यही स्थान सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का मार्ग होता है। ऐसे में कुछ सरल उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
-
आम या अशोक के पत्तों का तोरण लगाएं
नवरात्रि के पहले दिन घर के मेन डोर पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती और देवी मां की कृपा बनी रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
-
स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं
नवरात्रि के पहले दिन घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर हल्दी, कुमकुम या रोली से स्वस्तिक का चिन्ह बनाना भी बेहद शुभ माना जाता है। यह चिन्ह समृद्धि, मंगल और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है।
-
घी का दीपक जलाएं
नवरात्रि के नौ दिनों तक हर शाम घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। साथ ही घर में शांति और समृद्धि का वातावरण बना रहता है।
-
रंगोली जलाएं
नवरात्रि के दिनों में घर के मुख्य द्वार पर सुंदर रंगोली बनाना भी शुभ माना जाता है। रंगोली को देवी लक्ष्मी और देवी दुर्गा के स्वागत का प्रतीक माना जाता है। इससे घर का वातावरण पवित्र और सकारात्मक बनता है और उत्सव की भावना भी बढ़ती है।
-
दरवाजे को रखें साफ और सुगंधित
नवरात्रि के दिनों में मुख्य द्वार को साफ-सुथरा रखना चाहिए। साथ ही वहां अगरबत्ती या धूप जलाने से वातावरण पवित्र और सकारात्मक बना रहता है।
यह भी पढ़ें-शीतला सप्तमी 2026 के दिन मां को चढ़ाएं ये विशेष भोग, जीवन की परेशानियां होंगी दूर
मान्यता है कि नवरात्रि के इन छोटे-छोटे उपायों को अपनाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है और मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
-
लाल चुनरी या कलावा बांधें
नवरात्रि के दौरान घर के मुख्य द्वार पर लाल चुनरी या कलावा बांधना भी शुभ माना जाता है। लाल रंग को मां दुर्गा का प्रिय रंग माना जाता है। ऐसा करने से मां दुर्गा की कृपा घर पर बनी रहती है और परिवार के सदस्यों को जीवन की परेशानियों से राहत मिलती है।
