Narasimha Jayanti : आज नरसिंह जयंती पर भूल से भी न करें ये काम, वरना पड़ेगा बहुत भारी!
Narasimha Jayanti Puja Rules:आज नृसिंह जयंती के दिन पूजा करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। मान्यता है कि इस पावन दिन पर नियमों का पालन न करने से पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान नृसिंह और प्रह्लाद( सौ.AI)
Narasimha Jayanti Puja Vidhi Tips: आज नृसिंह जयंती मनाई जा रही है। यह जयंती भगवान विष्णु के उग्र और रक्षक अवतार भगवान नृसिंह को समर्पित है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस साल 2026 में नृसिंह जयंती भक्तों के लिए बहुत ही खास होने वाली है, क्योंकि, इस बार नृसिंह जयंती पर कई दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहे हैं, जो भक्तों को मनवांछित फल दिला सकता है।
नृसिंह जयंती का शुभ मुहर्त
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष, चतुर्दशी तिथि 29 अप्रैल 2026 को शाम 7:51 बजे से शुरू होकर 30 अप्रैल 2026 को रात 9:12 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार, आज 30 अप्रैल, गुरुवार को नृसिंह जयंती मनाई जाएगी ।
नृसिंह जयंती पर कई दुर्लभ और शुभ संयोग
ज्योतिषयों के अनुसार, साल 2026 की नृसिंह जयंती पर दो बड़े संयोग बन रहे हैं जो इस दिन की शक्ति और फल को बढ़ा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ekadashi August 2026: अगस्त में कब हैं कामिका और पुत्रदा एकादशी? नोट करें व्रत की डेट और पारण का समय
Sawan Kalashtami 2026: आज सावन कालाष्टमी पर करें भगवान काल भैरव की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व
शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
बेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
गुरुवार का महासंयोग
भगवान नृसिंह स्वयं जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु के अवतार हैं। चूंकि गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित है, इसलिए इस दिन जयंती पड़ने से इसका आध्यात्मिक महत्व दोगुना हो गया है।
रवि योग का निर्माण
बता दें, इस शुभ तिथि पर गुरुवार का महासंयोग होने के साथ रवि योग का भी संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में रवि योग को दोषों का नाश करने वाला और कार्यों में सफलता दिलाने वाला बताया गया है। कहते है इस योग में की गई पूजा व्रत और खरीदारी करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है।
नृसिंह जयंती पर भक्त इन बातों का रखें ध्यान
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और हो सकते तो तो पीले या केसरिया रंग के कपड़े पहनें।
- भगवान नरसिंह की मूर्ति या तस्वीर का गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक करें।
- इस दिन सत्तू, तिल और गुड़ का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें:-Narasimha Jayanti Katha: आज मनाई जा रही है नृसिंह जयंती, पढ़ें भगवान विष्णु के चौथे अवतार की कथा और महिमा
भूलकर भी न करें ये काम
- भूलकर भी घर में झगड़ा या क्लेश न करें।
- प्याज, लहसुन या किसी भी प्रकार के तामसिक भोजन का त्याग करें।
- किसी भी असहाय व्यक्ति का अपमान न करें।
नरसिंह जयंती का धार्मिक महत्व
भगवान नरसिंह की आराधना करने से भक्तों के जीवन से भय और शत्रुओं का नाश होता है। यह दिन सिखाता है कि विश्वास अटूट हो तो ईश्वर स्वयं खंभे को चीरकर भी अपने भक्त की रक्षा के लिए प्रकट होते हैं।
