Nag Panchami: नाग पंचमी पर क्यों सुनाई जाती है जन्मेजय और आस्तिक मुनि की कथा? जानिए सर्पसत्र रुकने का रहस्य

Nag Panchami Katha : नाग पंचमी पर जन्मेजय और आस्तिक मुनि की कथा सुनने की परंपरा के पीछे क्या रहस्य है? जानिए सर्पसत्र यज्ञ, उसके रुकने और आस्तिक मुनि की महत्वपूर्ण भूमिका से जुड़ी पौराणिक कथा।
Nag Panchami Ki Pauranik Katha
नाग पंचमी (सौ.AI)
Updated on

Nag Panchami Ki Pauranik Katha: आज यानी 17 अगस्त को नाग पंचमी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में नाग पंचमी का पर्व भगवान शिव और नाग देवता की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन नाग देवता की पूजा करने से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मिलने की मान्यता है। इस वर्ष नाग पंचमी का पर्व सावन मास के तीसरे सोमवार के दिन पड़ रहा है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है।

वहीं जो लोग नाग पंचमी व्रत रखते हैं, उन लोगों के इस दिन व्रत कथा जरूर पढ़नी चाहिए, वर्ना व्रत अधूरा माना जाता है। आइए जानते हैं नाग पंचमी की व्रत कथा के बारे में-

राजा जन्मेजय और आस्तिक मुनि की कथा

नाग पंचमी से जुड़ी प्रमुख पौराणिक कथाओं में राजा जन्मेजय और आस्तिक मुनि की कथा बताई जाती है। मान्यता के अनुसार राजा परीक्षित की मृत्यु तक्षक नाग के डसने से हुई थी। इसके बाद उनके पुत्र राजा जन्मेजय ने बदला लेने के लिए सर्पसत्र यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ में बड़ी संख्या में सांप आहुति के लिए यज्ञ कुंड की ओर खिंचे चले जा रहे थे।

इससे नाग जाति के विनाश का संकट पैदा हो गया। तभी आस्तिक मुनि वहां पहुंचे और राजा जन्मेजय से यज्ञ रोकने का अनुरोध किया। उनकी बात मानकर राजा ने यज्ञ रोक दिया और नागों की रक्षा हुई।

मान्यता है कि यह घटना श्रावण शुक्ल पंचमी के दिन हुई थी। इसी वजह से नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा और कथा सुनने की परंपरा को विशेष महत्व दिया जाता है।

Nag Panchami Ki Pauranik Katha
सावन की इस एकादशी को क्यों कहते हैं ‘पुत्रदा’? जानें 23 अगस्त के व्रत का रहस्य, शुभ मुहूर्त और महत्व

श्रीकृष्ण और कालिया नाग की कथा

नाग पंचमी से जुड़ी दूसरी प्रसिद्ध कथा भगवान श्रीकृष्ण और कालिया नाग की है। पौराणिक मान्यता के अनुसार यमुना नदी में कालिया नाग के कारण आसपास के लोग परेशान थे। उसके विष के कारण नदी का जल भी प्रभावित हो गया था।

भगवान श्रीकृष्ण ने यमुना में जाकर कालिया नाग का सामना किया और उसे पराजित किया। कालिया नाग ने अपनी भूल के लिए क्षमा मांगी। इसके बाद श्रीकृष्ण ने उसे जीवनदान दिया और वहां से चले जाने का आदेश दिया।

अत: इस दिन कथा सुनना, पूजा करना और भगवान शिव का स्मरण करना भक्तों के लिए श्रद्धा और आस्था का विषय है। साथ ही यह पर्व प्रकृति और जीवों के प्रति सम्मान का संदेश भी देता है।

Nag Panchami Ki Pauranik Katha
सावन की दुर्गाष्टमी पर बन रहा खास संयोग, इस मुहूर्त में करें मां दुर्गा की पूजा, दूर होगी जीवन की बाधाएं
Navbharat Live
navbharatlive.com