Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Morning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ

Morning Dreams Meaning:स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सुबह के समय देखे गए कुछ सपने बेहद शुभ माने जाते हैं। ये सपने सुख-समृद्धि, सफलता और जीवन में आने वाले सकारात्मक बदलावों के संकेत दे सकते हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 18, 2026 | 11:34 PM

सुबह के सपनों ( सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Lucky Dreams According To Astrology : अक्सर कहा जाता है कि सुबह का सपना सच होता है। हम में से कई लोगों ने बचपन से ही बड़े-बुजुर्गों से यह बात सुनी है। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि व्यक्ति द्वारा देखा गया सुबह के समय दिखने वाले कुछ सपनें सुख, सफलता और पैसों से जुड़े फायदों की तरफ इशारा करते हैं, तो वही कुछ ऐसे सपने भी होते हैं, जो जीवन में होने वाले अच्छे बदलावों की तरफ इशारा करते है। आज हम आपको इसी तरह के कुछ खास सपनों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे है।

   सुबह के सपनों का क्या मतलब है?

 

  • सपने में मंदिर या भगवान का दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार ,सपने में मंदिर, भगवान, घंटियों की आवाज या पूजा-पाठ दिखाई देना स्वप्न शास्त्र में बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे सपने जीवन की परेशानियों के जल्द खत्म होने, मानसिक शांति मिलने और रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत देते हैं। कई लोग इसे सकारात्मक ऊर्जा और भगवान के आशीर्वाद का प्रतीक भी मानते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Adhik Skanda Shashthi 2026: क्यों खास है इस बार की अधिक स्कन्द षष्ठी? जानें शुभ मुहूर्त और आध्यात्मिक महत्व

Bakrid 2026 Date: कब है बकरीद 2026? यहां जानिए सही तारीख और त्योहार का महत्व

Ardra Shukra Gochar: 20 मई को आद्रा नक्षत्र में सूर्य का होगा प्रवेश, सिंह समेत इन 4 राशि की बल्ले बल्ले!

Ganga Dussehra Date 2026: सोमवार को है गंगा दशहरा? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

  • गाय या हाथी का दिखाई देना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में गाय या हाथी का दिखाई देना भी बेहद शुभ बताया गया है। खासकर सुबह के समय ऐसे सपने दिखना सुख-समृद्धि, खुशखबरी और सकारात्मक बदलाव के संकेत माने जाते हैं। सफेद गाय को शांति और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है, जबकि हाथी का सपना सम्मान, शक्ति और सफलता मिलने की ओर इशारा करता है।

यह भी पढ़ें- Adhik Skanda Shashthi 2026: क्यों खास है इस बार की अधिक स्कन्द षष्ठी? जानें शुभ मुहूर्त और आध्यात्मिक महत्व

  • खुद को उड़ते हुए देखना

सपने में खुद को उड़ते हुए देखना एक सकारात्मक संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसा सपना आत्मविश्वास, आजादी और जीवन में सफलता मिलने की ओर इशारा करता है। यह इस बात का प्रतीक भी हो सकता है कि आप अपने लक्ष्यों के करीब पहुंच रहे हैं और जल्द ही कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

  • सोना या पैसा दिखाई देना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सुबह के समय (Morning Dreams) सपने में सोना, पैसा, गहने या खजाना दिखाई देना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे सपने धन लाभ, आर्थिक प्रगति और जीवन में सकारात्मक बदलाव के संकेत माने जाते हैं। मान्यता है कि इन सपनों का जिक्र दूसरों से करने पर उनकी सकारात्मक ऊर्जा कम हो सकती है।

Morning dreams auspicious signs swapna shastra meaning benefits

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2026 | 11:34 PM

Topics:  

  • Astro Tips
  • Dharma
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.