Mantra For Success : सुबह जागते ही हथेलियों को देखकर बोलें ये चमत्कारी मंत्र, हर काम में मिलेगी सफलता
Mantra For Success In Hindi:सनातन परंपरा में सुबह उठते ही अपनी हथेलियों के दर्शन करना और विशेष मंत्र का स्मरण करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
सुबह उठते हथेलियों को देखना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Morning Mantra For Success: शास्त्रों में ऐसा माना गया है की हमे सुबह उठते ही अपनी हथेलियों को जरुर दर्शन करना चाहिए। यह मनुष्य का सबसे पहले कर्म होना चाहिए। आंख खुलते ही हमे सबसे पहले यह ध्यान रखना चाहिए की हमे सबसे पहले यह कार्य करना है।
सुबह अपनी आंखें खोलते समय सबसे पहले अपने हथेलियों का दर्शन करें। इसके बाद किसी भी वस्तु या व्यक्ति को न देखें। कहते हैं जो कोई भी सुबह उठते ही इस नियम का पालन करता है उसके अंदर दिन भर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ये ऊर्जा व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता दिलाने में सहायता करती है।
सुबह उठते ही अपने हथेलियों को देखना शुभ
पुराणों अनुसार सुबह उठते ही अपने हथेलियों को देखकर एक विशेष मंत्र का जाप करना अत्यंत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। कहते हैं सुबह-सुबह इस मंत्र के जाप से मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की असीम कृपा प्राप्त होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
हथेलियों को देखकर कौन- मंत्र बोलें
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि, सुबह जैसे ही आप उठें वैसे ही अपने बिस्तर पर आराम से बैठ जाएं। फिर अपनी दोनों हथेलियों को मिलाकर ऊपर अपने चेहरे के सामने लाएं और फिर नीचे दिए गए मंत्र का सच्चे मन से उच्चारण करें…
कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।
करमूले तू गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम्॥
मंत्र का अर्थ – इस मंत्र का अर्थ है कि हथेली के अग्रभाग में यानी उंगलियों में धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी निवास करती हैं। तो वहीं हथेली के मध्य भाग में बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती का वास है और हथेली के मूल भाग यानी कलाई के पास में सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु यानी गोविंद का वास है, इसलिए सुबह हथेलियों के दर्शन करके हम लक्ष्मी, सरस्वती और विष्णु जी को प्रणाम करते हैं।
ये भी पढ़ें-Positive Energy For Wealth: घर से तुरंत निकाल दें ये चीजें, वरना बनी रहेगी पैसों की तंगी
इस मंत्र के जाप के क्या-क्या फायदे है?
कहते हैं इस मंत्र का जाप करने से मां लक्ष्मी धन-धान्य में वृद्धि के रास्ते खोलती हैं जिससे घर में सदैव बरकत बनी रहती है।
साथ ही इस मंत्र के द्वारा मां सरस्वती को याद करने से हमारे निर्णय लेने की क्षमता काफी बेहतर होती है जिससे करियर में सफलता मिलती है।
वहीं इस मंत्र के माध्यम से सुबह-सुबह भगवान विष्णु को याद करने से आत्मविश्वास बढ़ता है जिससे जीवन में आने वाली चुनौतियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
इस मंत्र के जाप के बाद जब जमीन पर पैर रखने लगें तो सबसे पहले धरती माता को हाथ से छूकर प्रणाम करें। इसके बाद ही अपने पैर जमीन पर रखें।
अगर आप रोजाना ये नियम का पालन करते हैं तो आप देखेंगे कि धीरे-धीरे आपके जीवन की सभी परेशानियों का अंत होने लगा है।
