कुंडली में मंगल खराब होने पर कौन सी गंभीर बीमारियां घेरती हैं? क्या हैं इससे बचने के उपाय? यहां जानिए
Mars Astrology Remedies:ज्योतिष के अनुसार कुंडली में मंगल ग्रह के अशुभ होने से रक्त, हड्डियों, मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियां, चोट और क्रोध की समस्या बढ़ सकती है।
- Written By: सीमा कुमारी
कुंडली में मंगल खराब (सौ.सोशल मीडिया)
Mangal Dosh Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह ऊर्जा, साहस, पराक्रम, भूमि, रक्त और क्रोध का कारक माना जाता है। नवग्रहों में सेनापति कहलाने वाला मंगल यदि कुंडली में कमजोर या फिर कहें पीड़ित हो तो व्यक्ति को जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कुंडली में मंगल खराब होने के कारण व्यक्ति का जीवन कई बीमारियों से घिर जाता है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कमजोर मंगल के लक्षण और उपाय
कमजोर मंगल होने के क्या है मुख्य लक्षण
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में मंगल के कमजोर होने पर व्यक्ति के जीवन में शारीरिक, मानसिक और व्यवहारिक समस्याएं देखने को मिलती हैं। इसके प्रमुख लक्षण इस प्रकार हैं—
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
-
बार-बार बीमार पड़ना
ज्योतिषयों का कहना है कि, कुंडली में मंगल के कमजोर होने पर व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ने लगता है। खासकर बुखार, रक्त संबंधी रोग, चोट लगना या ऑपरेशन की नौबत आना।
-
गुस्सा और चिड़चिड़ापन
व्यक्ति का मंगल खराब होने से व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने लगता है। और मानसिक तनाव से भी गुजरता रहता है।
-
आत्मविश्वास की कमी
मंगल खराब होने से व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी भी देखी जाती है।
-
भूमि-विवाद या दुर्घटना
मंगल खराब होने से जमीन-जायदाद से जुड़े झगड़े या दुर्घटना आदि होने लगता है।
-
भाई-बहनों से तनाव
मंगल खराब होने से परिवारिक रिश्तों में खटास आने लगता है। खासतौर पर छोटे भाइयों के साथ रिश्तों में खटास।
-
रक्तचाप और मांसपेशियों की समस्या
शरीर में कमजोरी या ऊर्जा की कमी महसूस होना।
मंगल को मजबूत करने के लिए क्या है उपाय
मंगलवार का दिन मंगल देव और संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन किए गए उपाय विशेष फलदायी होते हैं:
-
हनुमान चालीसा का करें पाठ
मंगल को मजबूत करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ होता है प्रतिदिन या कम से कम हर मंगलवार को हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें।
-
सुंदरकांड का पाठ करें
मंगल को मजबूत करने के लिए हनुमान चालीसा के अलावा सुंदरकांड का पाठ करें। इसके लिए मंगलवार के दिन सबसे शुभ एवं उत्तम माना जाता है।
ये भी पढ़ें-क्या आप जानते हैं? गुलाब का एक छोटा सा टोटका आपको बना सकता है मालामाल।
-
दान-पुण्य
मंगल को मजबूत करने के लिए मंगलवार के दिन लाल रंग की वस्तुओं का दान करें, जैसे- मसूर की दाल, लाल कपड़ा, गुड़ या तांबा। हनुमान जी के मंदिर में बूंदी के लड्डू या चोला चढ़ाएं।
-
मूंगा रत्न धारण करना
ज्योतिष शास्त्र में मूंगा रत्न धारण करना भी मंगल ग्रह को मजबूत करने का एक आसान उपाय है।
-
तांबे के बर्तन का इस्तेमाल
तांबे के बर्तन से पानी पीना और जमीन पर बैठकर भोजन करने से कुंडली में मंगल मजबूत होता है।
