महाशिवरात्रि 2026 को कुंभ और मकर समेत इन 4 राशियों पर बरसेगी महादेव की बंपर कृपा, जबरदस्त धन आगमन के योग
Lord Shiva Favourite Zodiac Signs:महाशिवरात्रि 2026 पर कुंभ और मकर समेत चार राशियों पर महादेव की विशेष कृपा बरसने के संकेत हैं। ज्योतिष के अनुसार इन जातकों को धन लाभ, करियर में उन्नति के नए अवसर हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान शिव की प्रिय राशियां (सौ.सोशल मीडिया)
Mahashivratri 2026 Rashifal: शिव की आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि इस साल 15 फरवरी को मनाया जा रहा है। यह शुभ एवं पावन दिन भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन मंदिरों और शिवालयों में “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार की महाशिवरात्रि कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ फल देने वाली मानी जा रही है। मान्यता है कि चार राशियां ऐसी हैं जो भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं, और इस पावन अवसर पर इन्हें विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं कि इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार शिवजी की प्रिय राशियों के लिए कैसा रहने वाला है
भगवान शिव की प्रिय राशियां कौन-कौन है
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार कुछ राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा मानी जाती है। इन जातकों के जीवन में शिव भक्ति से सुख, शांति और समृद्धि के योग बनते हैं। आइए जानते हैं वे चार राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें महादेव का आशीर्वाद विशेष रूप से प्राप्त होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
Birthday Horoscope: आज पैदा हुए लोगों का कैसा रहेगा आगामी वर्ष? जानें नए साल का करियर, स्वास्थ्य का लेखा-जोखा
Aaj Ka Rashifal: मेष और मकर राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कैसा होगा व्यापार का हाल
Today’s Libra Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगा अपनों का साथ, लव लाइफ को लेकर बरतें सावधानी
-
वृषभ राशि
वृषभ राशि को भगवान शिव की प्रिय राशियों में गिना जाता है। महाशिवरात्रि के अवसर पर इस राशि के जातकों को धन लाभ और आर्थिक मजबूती के संकेत मिल सकते हैं। मानसिक तनाव में कमी आएगी और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
धार्मिक मान्यता है कि चंद्रमा को भगवान शिव ने अपने मस्तक पर धारण किया है, और वृषभ का संबंध चंद्र तत्व से जुड़ा माना जाता है।
-
कर्क राशि
कर्क राशि पर भी शिव कृपा विशेष मानी जाती है। इस राशि के लोगों के जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। करियर में उन्नति, व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि के योग बन सकते हैं। निवेश से भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना रहती है।
-
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं, जिन्हें भगवान शिव का परम भक्त माना जाता है। महाशिवरात्रि पर मकर राशि वालों को रुके हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक लाभ और शुभ समाचार प्राप्त होने के संकेत हैं। लंबे समय से चल रही परेशानियों में राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें:- कब है फरवरी की पहली एकादशी? जानिए सही तिथि, मुहूर्त और व्रत नियम
-
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी महाशिवरात्रि का पर्व शुभ फलदायी हो सकता है। करियर में सफलता, आय में वृद्धि और पुराने निवेश से लाभ के योग बन सकते हैं। मानसिक शांति और पारिवारिक सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
महाशिवरात्रि पर सच्ची श्रद्धा से की गई पूजा, रुद्राभिषेक और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप सभी राशियों के लिए मंगलकारी माना गया है। महादेव की कृपा भक्ति और विश्वास से ही प्राप्त होती है।
