Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

11 सितंबर से शुरू हो रहा है महालक्ष्मी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और व्रत के नियम

सनातन धर्म में महालक्ष्मी व्रत का विशेष महत्व है। माता लक्ष्मी को धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी माना जाता है। मान्यता है कि यदि माता वरलक्ष्मी की पूर्ण श्रद्धा भक्ति से आराधना की जाए तो मां अपने भक्तों से प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

  • By रीना पंवार
Updated On: Sep 10, 2024 | 01:44 PM

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित ‘महालक्ष्मी व्रत’ (Mahalaxmi Vrat 2024) की शुरुआत बुधवार, 11 सितंबर से हो रही है, जिसका समापन 24 सितंबर 2024 को होगा। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत होती है। वहीं, इसका समापन आश्विन माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को होता है। इस दौरान मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

हिन्दू धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक, महालक्ष्मी व्रत का विशेष महत्व है। माता लक्ष्मी को धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी माना जाता है। मान्यता है कि यदि माता लक्ष्मी का ही रूप मां ‘वरलक्ष्मी’ की पूर्ण श्रद्धा भक्ति से आराधना की जाए तो मां अपने भक्तों से प्रसन्न होती हैं और भक्तों के सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। ऐसे में आइए महालक्ष्मी की पूजा-विधि से लेकर व्रत नियमों के बारे में जानते हैं।

महालक्ष्मी व्रत की तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 10 सितंबर को रात में 11 बजकर 11 मिनट से शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 11 सितंबर को रात में 11 बजकर 46 मिनट पर होगा। ऐसे में महालक्ष्मी व्रत का शुभारंभ 11 सितंबर से होगा। वहीं, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 24 सितंबर को पड़ रही है। इस दिन व्रत का समापन होगा।

महालक्ष्मी व्रत की पूजा-विधि

महालक्ष्मी व्रत के दिन व्रती सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर माता लक्ष्मी की मिट्टी की मूर्ति या फोटो पूजा स्थान पर स्थापित करें। पूजा में मां लक्ष्मी को लाल, गुलाबी या फिर पीले रंग का रेशमी वस्त्र पहनाएं। फिर उनको चन्दन, लाल सूत, सुपारी, पत्र, पुष्प माला, अक्षत, दूर्वा, नारियल, फल मिठाई आदि अर्पित करें।

पूजा में महालक्ष्मी को सफेद कमल या कोई भी कमल का पुष्प, दूर्वा और कमलगट्टा भी चढ़ाएं। इसके बाद माता लक्ष्मी को किशमिश या सफेद बर्फी का भोग लगाएं। इसके बाद माता महालक्ष्मी की आरती करें। पूजा के दौरान महालक्ष्मी मंत्र या बीज मंत्र का उच्चारण करें।

यह भी पढ़ें- इस दिन है परिवर्तिनी एकादशी, जानिए इसके महत्व को लेकर श्रीकृष्ण ने अर्जुन से क्या कहा था

मां लक्ष्मी का बीज मंत्र है- ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः । इस मंत्र का जाप कमल गट्टे की माला से करना अति उत्तम माना जाता है।

कैसे करें महालक्ष्मी व्रत का उद्यापन

महालक्ष्मी व्रत का प्रारंभ करते समय व्रती अपने हाथ में हल्‍दी से रंगे 16 गांठ का रक्षा-सूत्र बांधते हैं। आख‍िरी द‍िन यानी 16वें दिन की पूजा के बाद इसे व‍िसर्जित कर दें। 16वें दिन महालक्ष्मी व्रत का उद्यापन होता है। उस दिन पूजा में माता लक्ष्मी की प्रिय वस्तुएं रखी जाती हैं। उद्यापन के समय 16 वस्तुओं का दान शुभ होता है। हर वस्तु की संख्या 16 रखी जाती है। जिसमें चुनरी, बिंदी, शीशा, सिंदूर, कंघा, रिबन, नथ, रंग, फल, बिछिया, मिठाई, रुमाल, मेवा, लौंग, इलायची और पुए होते हैं। पूजा के बाद माता महालक्ष्मी की आरती की जाती है।

क्या हैं महालक्ष्मी व्रत के नियम

महालक्ष्मी व्रत रखने वालों को 16 दिनों तक तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दौरान घर की पवित्रता का भी ध्यान रखें।

इस व्रत में 16 दिनों तक लगातार मां लक्ष्मी की सुबह-शाम पूरे विधि-विधान से पूजा करें।

महालक्ष्मी व्रत के दिनों में व्रत करने वालों को बाएं हाथ में सोलह गांठों वाली स्ट्रिंग पहननी होती है।

व्रत अवधि के दौरान खट्टी चीजों का सेवन भी न करें।

धन की देवी मां लक्ष्मी जी की पूजा के पश्चात् सोलह दूर्वा घास की गांठ को पानी में डुबोकर शरीर पर छिड़कना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

लेखिका- सीमा कुमारी

Mahalakshmi fast is starting from 11th september know the auspicious time worship method and rules of fast

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 10, 2024 | 01:43 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

आज का राशिफल- 8 सितम्बर 2025: सप्ताह का पहला दिन सोमवार इन 4 राशियों को मिल सकता भाग्य का साथ

2

‘रास रंग ठाणे 2025’ इस बार रेमंड ग्राउंड पर,गणेशोत्सव के बाद नवरात्रि महोत्सव की तैयारी

3

आसमान में दिखने वाला है रोमांचक और दिलचस्प नजारा, खून की तरह लाल दिखाई देगा चांद

4

आज है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन बातों का जरुर रखें ध्यान, ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.