इन मंत्रों के नियमित जाप से बदल जाएगा जीवन, कष्टों का होगा निवारण, खुशियों के खुल जाएंगे द्वार
शिव जी के मंत्र भी बहुत शक्तिशाली हैं और माना जाता है कि अगर सोमवार के दिन शिव स्तुति की जाए तो इसका बहुत लाभ भक्तों को होता है। शिव जी के मंत्र पढ़ने से इंसान के जीवन के दुख दूर होते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
इन मंत्रों के नियमित जाप से बदल जाएगा जीवन
Somvar Shiv Mantra Upay: हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। सोमवार का दिन शिव की पूजा के लिए खासतौर पर जाना जाता है। सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की विशेष रूप से पूजा करने का महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने पर व्यक्ति को सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिल जाती है।
भगवान भोलेनाथ की पूजा में जल चढ़ाना और फूल अर्पित करना खास माना जाता है। इस कारण से सोमवार के दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजन किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। सोमवार के दिन उत्तर दिशा की ओर मुंह करके शिवलिंग की पूजा करना बेहद ही शुभ माना जाता है।
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, शिव जी के मंत्र भी बहुत शक्तिशाली हैं और माना जाता है कि अगर सोमवार के दिन शिव स्तुति की जाए तो इसका बहुत लाभ भक्तों को होता है। शिव जी के मंत्र पढ़ने से भी इंसान के जीवन के दुख दूर होते हैं। ज्योतिषयों के अनुसार, शिव जी के कई सारे ऐसे मंत्र हैं, जो इंसान के जीवन की अलग-अलग समस्याओं को दूर करते हैं। ऐसे में आइए जानते है इन मंत्रों के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
Dream Astrology: सपने में शिवलिंग दिखना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं इसके खास संकेत
Sawan 2026: सावन में इन 4 चमत्कारी पौधों की पूजा खोल सकती है किस्मत के बंद दरवाजे
सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ा दें ये 8 पवित्र चीजें… कहते हैं महादेव जल्दी सुन लेते हैं सच्चे भक्त की पुकार
Hindu Mantras: भाग्य बदलने वाले 5 भूले-बिसरे हिंदू मंत्र, जिनके नियमित जाप से जीवन में आती है खुशहाली
इन मंत्रों का जाप है बड़ा शुभ
ॐ नमः शिवाय
यह सबसे सरल और शक्तिशाली मंत्र है। इसे नियमित रूप से जपने से सभी तरह की समस्याओं का समाधान होता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
ऊं पषुप्ताय नमः
इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को धन लाभ होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
यह मंत्र लंबी उम्र, स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करता है।
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
यह गायत्री मंत्र है, जिसका जाप करने से बुद्धि और विवेक बढ़ता है।
जानिए क्या है इन मंत्रों जाप के नियम
शुद्धता
मंत्र जाप से पहले स्नान करके साफ कपड़े पहन लें।
शांत वातावरण
किसी शांत जगह पर बैठकर मंत्र का जाप करें।
एकाग्रता
मन को एकाग्र करके मंत्र का उच्चारण करें।
नियमितता
प्रतिदिन निश्चित संख्या में मंत्र का जाप करें।
अगर, आप चाहते हैं कि आप लंबी उम्र तक जीवन बिताएं और स्वस्थ्य जीवन का हिस्सा बनें तो ऐसे में आपको शिव जी के एक खास मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को लंबी उम्र का वरदान मिलता है।
इसके अलावा, भगवान शिव की कृपा से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। अगर, आप भी धन संबंधी परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन इन मंत्रों का जाप अवश्य करें।
