रथ यात्रा के 9 दिन घर के इन स्थानों में जलाएं दीया, होगा भाग्योदय
हर साल आषाढ़ महीने में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है, जो इस बार 27 जून से शुरू हो चुकी है। इस दौरान भक्तगण कुछ विशेष उपाय अपनाकर अपनी किस्मत चमका सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
रथ यात्रा के दौरान इन स्थानों पर जलाएं दीपक (सौ.सोशल मीडिया)
27 जून से नौ दिवसीय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। और 9 दिनों तक चलेगी और इसका समापन 5 जुलाई 2025 को होगा। हर साल पवित्र शहर पुरी में आयोजित होने वाला रथ यात्रा या रथ उत्सव, भाई-बहनों के श्रीमंदिर से अपनी मौसी के घर गुंडिचा मंदिर तक के वार्षिक नौ दिवसीय प्रवास का प्रतीक है।
आपको बता दें, इस उत्सव को जो बात अद्वितीय बनाती है, वह यह है कि यह देवताओं को मंदिर से बाहर लोगों के बीच लाता है, जिससे जाति, पंथ या धर्म से परे हर भक्त उत्सव का हिस्सा बनता है।
ज्योतिषयों के अनुसार, कुछ भक्त इस धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा नहीं बन पाए हैं, वो घर पर ही छोटे-छोटे उपाय करके अपनी किस्मत चमका सकते हैं, तो आइए इस खबर में दीपक से जुड़े कुछ उपाय जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Today’s Libra Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगा अपनों का साथ, लव लाइफ को लेकर बरतें सावधानी
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर हनुमान जी की पूजा कर आप भी पा सकते हैं सभी बाधाओं से मुक्ति
Mahasanyog Vat Savitri Vrat : आज वट सावित्री व्रत पर महासंयोग, नोट कर लें पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त
Vat Savitri Vrat Katha : आज वट सावित्री व्रत में अवश्य पढ़ें यह कथा, इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा
रथ यात्रा के दौरान इन स्थानों पर जलाएं दीपक
मुख्य द्वार पर जलाएं
रथ यात्रा के दौरान घर के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों ओर दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती और देवी लक्ष्मी का वास होता है। यह समृद्धि और शुभता का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे में ये दीपक जरूर जलाएं।
सावन शुरू होने से पहले ले आएं ये चीजें, भगवान शिव जी की मिलेगी कृपा
पूजा घर यानी मंदिर पर जलाएं
जैसा कि आप जानते है कि, पूजा घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जरूर जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में शांति व समृद्धि बनी रहती है।
कहते हैं कि यह घर का ऊर्जा केंद्र होता है, और यहां दीपक जलाने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद घर पर बना रहता है।
तुलसी चौरा पर जलाएं
रथ यात्रा के दौरान घर के तुलसी चौरा पर दीपक जरूर जलाएं। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है, तो शाम के समय तुलसी के पौधे के पास एक दीपक जरूर जलाएं। तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, और रथ यात्रा के दौरान उनके सामने दीपक जलाने से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। साथ ही घर में स्थायी लक्ष्मी का वास होता है।
रसोई घर पर जलाएं
रसोई घर को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। यहां दीपक जलाने से घर में अन्न और धन की कभी कमी नहीं होती है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।
