सुख-समृद्धि चाहते हैं तो दीपोत्सव के 5 दिनों में इन स्थानों पर जलाएं दीए, बनने लगेंगे शुभ योग
Deepotsav 2025: पांच दिवसीय दीपोत्सव का हर दिन का अपना एक अलग ही महत्व है। ऐसे में अगर आप इन 5 दिनों में घर के इन स्थानों पर दीपक जलाते हैं, तो इससे आपको समृद्धि और स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।
- Written By: सीमा कुमारी
इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक (सौ.सोशल मीडिया)
Places For 5 Days Of Deepotsav: 5 दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव का महापर्व 18 अक्टूबर 2025 शनिवार से होने जा रही है। इस साल का दीपोत्सव बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस बार यह पर्व सामान्यतः पांच नहीं, बल्कि छह दिनों तक का रहने वाला हैं। पंचांग के अनुसार तिथियों में आए बदलाव के चलते हर दिन का महत्व थोड़ा अलग रहेगा।
यह महापर्व 18 अक्टूबर से शुरू होकर 23 अक्टूबर तक यह त्योहार उल्लास, पूजा-पाठ और परंपराओं का संगम रहेगा। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इस दीपोत्सव पर किन-किन स्थानों पर दीपक जलाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक:
धनतेरस के दिन 13 दीपक जलाएं
जैसा कि आप जानते हैं कि, हर साल दीपोत्सव महापर्व की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। इस बार यह पर्व शनिवार, 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन सूर्यास्त के बाद 13 दीपक जरूर जलाने चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Durgashtami Vrat: जून महीने में किस दिन है मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, जानिए सही तारीख, पूजा विधि और महाउपाय
Vastu Tips: सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 3 चीजें, पूरे दिन बनी रह सकती है नकारात्मकता
Guruwar Mantra: गुरुवार के दिन इन मंत्रों का जप बदल सकता है किस्मत, भगवान विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा
Parama Ekadashi: आज है पुरुषोत्तम मास की सबसे बड़ी ‘परमा एकादशी’, जानिए सही शुभ मुहूर्त और पारण का सटीक समय
ऐसा करने से साधक को कुबेर देव की कृपा की प्राप्ति होती है और धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही धनतेरस की शाम को यमराज जी के निमित्ति दक्षिण दिशा में चार मुख वाला यम का दीपक भी जरूर जलाएं। इससे पूरे परिवार को स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
छोटी दीवाली के दिन 14 दीपक जलाएं
छोटी दीवाली के दिन को काली चौदस के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन पर हनुमान जी की पूजा भी की जाती है।
छोटी दीवाली यानी रविवार, 19 अक्टूबर पर 14 दीपक जलाने का विशेष महत्व माना गया है। इन दीयों को आप घर के अलग-अलग स्थानों जैसे मंदिर, मुख्य द्वार, रसोई और तुलसी के पास जला सकते हैं।
दीपावली मुख्य द्वार पर उत्तर या पूर्व दिशा दीपक जलाएं
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, इस बार दीवाली सोमवार, 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन का विशेष महत्व होता है। वैसे तो दीवाली के दिन घर के साथ-साथ गली-मोहल्लों को भी रोशन किया जाता है।
लेकिन, इस दिन पर आपको घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर उत्तर या पूर्व दिशा की ओर दीपक जरूर जलाना चाहिए। इसके साथ ही तुलसी के पास भी दीपक जलाना शुभ माना गया है।
गोवर्धन पूजा के दिन घर के आंगन में दीपक जलाएं
गोवर्धन पूजा इस बार बुधवार 22 अक्टूबर को होगी। इस दिन आप गोवर्धन पूजा के दौरान गिरिराज महाराज की नाभि पर दीपक जला सकते हैं, जो काफी शुभ माना गया है। साथ ही आप इस दिन पर घर के आंगन में दीपक जलाकर भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें–जब चंद्रभागा ने शोभन को दिलाया स्वर्ग, जानिए इस एकादशी व्रत की क्या है पौराणिक कथा
भाई दूज के दिन चौमुखा दीपक
इस बार 23 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस दिन पर यमराज की पूजा का विधान है। ऐसे में आप इस दिन पर घर के बाहर यमराज के नाम का चौमुखा दीपक जला सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे जीवन में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती और अकाल मृत्यु का भय भी नहीं रहता।
