अधिकमास 2026 की कृष्ण जन्माष्टमी की यह है सही तिथि, नोट कीजिए पूजा का शुभ मुहूर्त पूजा विधि और महिमा

Krishna Janmashtami 2026 Date:अधिकमास 2026 की कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस लेख में जानिए कृष्ण जन्माष्टमी की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त।
Adhik Maas Krishna Janmashtami 2026
भगवान श्रीकृष्ण (सौ.AI)
Published on
Updated on

Adhik Maas Krishna Janmashtami 2026: हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाता है। जिसे मासिक कृष्ण जन्माष्टमी कहा जाता है। इस साल अधिकमास की मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत 08 जून 2026, सोमवार को मनाई जा रही है।

धर्म शास्त्रों में बताया बताया गया है कि, कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से उनकी असीम कृपा प्राप्त होती है। भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

जून में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल अधिकमास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 8 जून 2026 की सुबह 3 बजकर 24 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 9 जून 2026 को सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर होगा। उदयातिथि की मानें तो पुरुषोत्तम मास में 8 जून 2026, वार सोमवार को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाना शुभ रहेगा ।

कैसे करें मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पूजा?

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कार्य से निवृत्त होकर स्वच्छ पीले रंग के कपड़े पहनें। घर के मंदिर में एक चौकी रखें और उसके ऊपर लाल या पीले रंग का वस्त्र बिछाएं।

चौकी पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित करें। हाथ में जल, फूल, तुलसी का पत्ता या मिठाई लेकर व्रत का संकल्प लें। कृष्ण जी की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक करें और उन्हें नए वस्त्र पहनाने के बाद श्रृंगार करें।

फिर कृष्ण जी को पीले रंग के फल, फूल, मिठाई और चंदन अर्पित करें। घी का दीपक जलाते हुए मंत्र जाप करें। आरती करके पूजा का समापन करें। रात 12 बजे के बाद या अगले दिन सूर्योदय के पश्चात पूजा-पाठ करने के बाद व्रत खोलें।

हर महीने क्यों मनाते हैं मासिक कृष्ण जन्माष्टमी?

बता दें कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कान्हा का जन्म हुआ था। इसी के कारण देशभर में इस दिन को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। लेकिन इसके अलावा हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भी कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्री कृष्ण के जन्म की याद करने से लेकर अपने प्रभु से जुड़े रहने के कारण मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। मासिक जन्माष्टमी के दिन पूजा करने से भक्त हर महीने अपनी भक्ति से कृष्ण की कृपा प्राप्त कर सकता है।

श्री कृष्ण के शक्तिशाली मंत्र मूल मंत्र

ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।

प्रणत: क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नम:॥

महामंत्र (हरे कृष्ण मंत्र):हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com