- Hindi News »
- Religion »
- Know The Worship Of Ashok Sundari Daughter Of Lord Shiva And Parvati
शिवलिंग में शिव-पार्वती के साथ उनके बेटे और बेटी का भी है वास, जानिए विशेष फल हेतु पूजा की विधि
सावन के महीने में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जा रही है जो दिन शिवलिंग पर केवल शिव जी का ही नहीं बल्कि, अलग-अलग हिस्सों पर बेटी अशोक सुंदरी, माता पार्वती, गणेश जी और कार्तिकेय का भी निवास होता है।
- Written By: दीपिका पाल

जानें अशोक सुंदरी पूजा का महत्व (सौ.सोशल मीडिया)
शिव भक्तों का महापर्व सावन का महीना 22 जुलाई से 19 अगस्त तक रहने वाला है। इस बार श्रावण में 5 सावन सोमवार व्रत है, जिसकी वजह से भी सावन का महीना महत्वपूर्ण हो गया है। ऐसा माना जाता है कि सावन सोमवार पर सच्चे मन से शिवलिंग पर जल अर्पित करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार, शिवलिंग पर केवल शिव जी का ही नहीं बल्कि, अलग-अलग हिस्सों पर बेटी अशोक सुंदरी, माता पार्वती, गणेश जी और कार्तिकेय का भी निवास होता है। ऐसे में आइए जानें भगवान शिव और पार्वती की पुत्री अशोक सुंदरी की पूजा सोमवार को क्यों की जाती है,
कहा होता है अशोक सुंदरी का वास
ज्योतिषियों के अनुसार, शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय जिस नलिका से जल बाहर निकलता है, उसी स्थान पर अशोक सुंदरी का वास माना जाता है। शिव जी की पूजा के साथ-साथ अशोक सुंदरी की पूजा का भी विशेष महत्व माना गया है। अशोक सुंदरी की पूजा के लिए भी सोमवार का दिन ही सबसे बेहतर माना गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को प्रोटोन ईमेल से धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर करोड़ों की फिरौती की मांग
क्या जेल से ‘डिजिटल’ सांसद बन सकते हैं अमृतपाल? लोकसभा ने हाईकोर्ट में दिया बड़ा जवाब; जानें नियम
उद्धव को थी पल-पल की खबर! चंद्रपुर में गद्दारी के आरोपों पर UBT ने तोड़ी चुप्पी, ऐसे कांग्रेस की लुटिया डुबोयी
मुजफ्फरनगर में पुलिस एनकाउंटर में एक और कुख्यात अपराधी ढेर, 50 हजार रुपये का इनामी था बदमाश अमजद
कैसे करें अशोक सुंदरी की पूजा
सोमवार के दिन सबसे पहले शुद्ध जल में थोड़ा-सा गंगाजल मिलाकर शिवलिंग को स्नान कराएं और इसके बाद अशोक सुंदरी पर जल अर्पित करें। अब शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाने के बाद अशोक सुंदरी के स्थान पर चंदन का तिलक लगांए। अब शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल माला आदि अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं। इसके बाद अशोक सुंदरी का ध्यान करते हुए उन्हें अपनी मनोकामना कहें। ऐसा करने से व्यक्ति की इच्छा जल्द पूरी होती है।
शिवलिंग के साथ-साथ अशोक सुंदरी पर भी फूल अर्पित करें। आप शिवलिंग के साथ-साथ अशोक सुंदरी पर भी बेलपत्र चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति के लिए धन लाभ के योग बनने लगते हैं और व्यापार में भी फायदा देखने को मिलता है।
शिव पुराण के अनुसार, जलाधारी के आगे की ओर जो पद चिन्ह नजर आते हैं, उस स्थान पर कार्तिक और गणेश जी का वास माना जाता है। ऐसे में शिवलिंग पर जल चढ़ाते के बाद इस स्थान पर दोनों ओर 5 से 7 बार अपने हाथों से इस प्रकार दबाना चाहिए जैसे आप किसी के पैर दबा रहे हैं। इस दौरान श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का जाप करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही यदि आपकी संतान को कोई बीमारी या समस्या है, तो उससे भी राहत मिल सकती है।
लेखिका- सीमा कुमारी
Know the worship of ashok sundari daughter of lord shiva and parvati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को प्रोटोन ईमेल से धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर करोड़ों की फिरौती की मांग
Feb 12, 2026 | 07:17 AMक्या जेल से ‘डिजिटल’ सांसद बन सकते हैं अमृतपाल? लोकसभा ने हाईकोर्ट में दिया बड़ा जवाब; जानें नियम
Feb 12, 2026 | 07:15 AMउद्धव को थी पल-पल की खबर! चंद्रपुर में गद्दारी के आरोपों पर UBT ने तोड़ी चुप्पी, ऐसे कांग्रेस की लुटिया डुबोयी
Feb 12, 2026 | 07:06 AMमुजफ्फरनगर में पुलिस एनकाउंटर में एक और कुख्यात अपराधी ढेर, 50 हजार रुपये का इनामी था बदमाश अमजद
Feb 12, 2026 | 07:05 AM51 पार्टियां, 2000 उम्मीदवार…बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? BNP-जमात की सांसे तेज, भारत की भी पैनी नजर
Feb 12, 2026 | 07:03 AMआज पूरी दुनिया करती है डार्विन को याद, जानें क्यों है यह दिन खास!
Feb 12, 2026 | 07:00 AMBharat Bandh: आज देशभर में किसानों का चक्का जाम, बैंक से लेकर स्कूल-कॉलेज तक…क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद?
Feb 12, 2026 | 06:52 AMवीडियो गैलरी

Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO
Feb 11, 2026 | 10:08 PM
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM
‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:13 PM
शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?
Feb 11, 2026 | 09:07 PM










