Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP का ऐसा चमत्कारी हनुमान मंदिर! बुरी शक्तियों का साया हो या असाध्य रोग बजरंगबली तुरंत दिलाते हैं मुक्ति, जानिए और भी खासियत

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में भगवान हनुमान जी का एक ऐसा चमत्कारी जामसांवली मंदिर है जहां पर असाध्य रोग हो या बुरी शक्तियों का साया दूर होता है। जामसांवली मंदिर सबसे खास मंदिरों में से एक है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Apr 09, 2025 | 08:08 AM

हनुमानजी का चमत्कारी मंदिर (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jamsanwali hanuman Temple: हनुमान जयंती पर हम आपके लिए विशेष मंदिरों की खासियत और परंपराओं की जानकारी लेकर आए है। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में भगवान हनुमान जी का एक ऐसा चमत्कारी मंदिर है जहां पर असाध्य रोग हो या बुरी शक्तियों का साया दूर होता है। यहां पर हनुमान जी के चमत्कार का इतना प्रभाव है कि, देश के हर कोने से लोग यहां पर दर्शन के लिए पहुंचते है। जामसांवली मंदिर सबसे खास मंदिरों में से एक है यहां पर मंगल दोष से भी मुक्ति मिलती है। चलिए जानते हैं मंदिर की ओर भी खासियत…

विश्राम मुद्रा में विराजित है बजरंगबली

जामसांवली गांव के इस प्रसिद्ध मंदिर में पीपल के पेड़ के नीचे विश्राम मुद्रा में स्वयंभू हनुमान जी विराजित है। कहते हैं कि, इस प्रतिमा की जैसी कोई प्रतिमा दुनिया में कहीं पर भी देखने के लिए नहीं मिलेगी। इस मंदिर का नाम विश्व प्रसिद्ध चमत्कारिक हनुमान मंदिर है। इस मंदिर की खासियत को लेकर कहा जाता है कि किसी भी प्रकार की बुरी शक्तियों का साया हो या फिर कोई भी असाध्य रोग हनुमान जी की नाभि से निकलने वाले जल के स्पर्श मात्र से ही खत्म हो जाते हैं।

बुरी शक्तियों के चपेट में आने वाले लोग यहां पर हर मंगलवार को अर्जी लगाने पहुंचते है। यहां पर हनुमान जी की आरती के दौरान लोगों को बुरी शक्तियों के साए से निकलते देखा गया है। मंदिर में चमत्कारी शक्तियों का वास है जो भूत-पिशाच को वश में कर लेते है।

सम्बंधित ख़बरें

हनुमान जयंती 2026 के दिन कर लें ये उपाय, बजरंगबली हो जाएंगे प्रसन्न, मिलेगी असीम कृपा

हनुमान जयंती 2026 की सही तारीख क्या है? नोट कीजिए पूजा का मुहूर्त और अन्य जरूरी बातें

हिन्दू नववर्ष की पहली पूर्णिमा कब है? जानिए सही तारीख, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

क्या सच में हनुमान जी ने की थी शादी? जानिए इस रहस्यमयी कथा का पूरा सच

देश में हनुमान जी का चमत्कारी मंदिर (सौ. डिजाइन फोटो)

मंगल दोष से मिलती है मुक्ति

जामसांवली के इस चमत्कारी मंदिर की यह भी खासियत है कि, मंगल दोष से निवारण यहां होता है। अगर आपकी कुंडली में मंगल दोष है तो आपके काम बिगड़ते जाते है और जीवन में अशांति भी होती है। मंगल दोष की वजह से कई लोगों का विवाह नहीं हो पाता है अगर विवाह तय भी हो जाए तो टूट जाता है। पति-पत्नी के जीवन पर नकारात्मक असर देखने के लिए मिलता है। इसलिए मंगल दोष निवारण के लिए इस मंदिर में मंगलवार को जामसांवली के हनुमान जी को चोला, लाल रंग का लंगोटा भेंट करना होता है साथ ही झंडा भी लगाते है। ऐसा करने से मंगल दोष से मुक्ति मिलती है।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…

क्यों विशेष है मंगलवार का दिन

मंदिर के पंडित जानकारी में यह भी बताते है कि, मंगलवार, हनुमान जी की आराधना का शुभ दिन है। इस मंगलवार के दिन लंका दहन किया था उस दिन मंगलवार था. उसी दिन हनुमान जी ने मंगल देव को रावण की कैद से मुक्त भी कराया था, इसलिए आषाढ़ के महीने में मंगलवार के दिन का विशेष महत्व बताया जाता है। अगर कोई भी भक्त मंगलवार के दिन हनुमान लला की आराधना करते है उसकी सारी परेशानियां हल होती है।

 

Know the specialty of the miraculous jamsawali temple of madhya pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2025 | 08:08 AM

Topics:  

  • Hanuman Jayanti
  • Lord Hanuman
  • Madhya Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.