Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पितृ पक्ष के दौरान नदियों में तर्पण करने से होता है 101 कुलों का उद्धार, जानें नियम

भारत में कई पवित्र नदियां है जिनमें तर्पण करने से 101 कुलों का उद्धार हो जाता है। जानते है कि, गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान, दान के साथ पितरों की तृप्ति के लिए तर्पण, श्राद्ध का महत्व वायु पुराण, शंख स्मृति, देवी पुराण, पद्म पुराण, स्मृति रत्नावलि आदि अनेक प्रमाणित ग्रंथों में वर्णित है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Sep 21, 2024 | 07:42 AM

तर्पण के नियम (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इन दिनों पितृ पक्ष का दौर चल रहा है जिसकी शुरुआत 17 सितंबर यानि अनंत चतुर्दशी के दिन से हो गई है। पितृ पक्ष में वंशजों द्वारा पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण की विधि अपनाई जाती है। वैसे तो श्राद्ध के नियम घर में विधि-विधान के साथ संपन्न किए जाते है लेकिन नदियों में तर्पण करने का नियम अलग होता है। भारत में कई पवित्र नदियां है जिनमें तर्पण करने से 101 कुलों का उद्धार हो जाता है। जानते है कि, गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान, दान के साथ पितरों की तृप्ति के लिए तर्पण, श्राद्ध का महत्व वायु पुराण, शंख स्मृति, देवी पुराण, पद्म पुराण, स्मृति रत्नावलि आदि अनेक प्रमाणित ग्रंथों में वर्णित है।

101 कुलों का कैसे होता है उद्धार

आपको बताते चलें कि, पिता के गोत्र के चौबीस, माता के गोत्र के बीस, पत्नी के गोत्र के सोलह, बहन के गोत्र के बारह, पुत्री के गोत्र के ग्यारह, बुआ के गोत्र में दस तथा मौसी के गोत्र में आठ कुल, इस प्रकार एक सौ एक कुलों का तीर्थ श्राद्ध से उद्धार होता है। कहा जाता है कि, श्राद्ध आदि कार्यों में पितरों का आह्वान करना जरुरी माना जाता है लेकिन तीर्थ में तो पुत्र आदि के आगमन पर पितृगण श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान आदि ग्रहण करने के लिए स्वत: उपस्थित हो जाते हैं।

जानिए संगम में तर्पण करने के नियम

पितृ पक्ष के दौरान पवित्र नदियों में तर्पण करने के नियम होते है जिनका वंशजों को पालन करना चाहिए। चलिए जानते हैं इन नियमों के बारे में..

सम्बंधित ख़बरें

Aaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!

IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा

‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने

डायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण

1- ग्रंथों में कहा गया है, संगम तट पर पितृ तर्पण करते समय व्यक्ति को जलधारा के मध्य में इस तरह खड़ा होना चाहिए ताकि पवित्र नदियों के जल का स्तर नाभि को छू जाए।
2-तर्पण करते समय पितरों का ध्यान करना चाहिए।
3-तर्पण करने के दौरान जल में काले तिल, अक्षत, फूल आदि मिलाने चाहिए।
4-निमित्त अन्न, जल, वस्त्र आदि का दान संगम के अक्षय क्षेत्र में अवश्य करें, ताकि आपको पुण्य फल और पितरों को मुक्ति मिल सके।

संगम तट पर किए गए धार्मिक अनुष्ठान से आत्माओं को शांति मिलती है तो वहीं पर अधूरे कर्म जो पूरे नहीं हो पाए वे तृप्त हो जाते है।

ये भी पढ़ें- अपने डेली रूटीन में शामिल कर लें ये खास प्रकार के योगासन, अल्जाइमर रोग का खतरा होगा कम

गंगा नदी में तर्पण करने के नियम

गंगा नदी पर तर्पण करने के नियम भी खास दिए गए है, जो इस प्रकार है..
गंगा नदी के पवित्र तट पर किए गए श्राद्ध, तर्पण और अन्य पितृ कर्मकांड से पितरों को शांति एवं मुक्ति मिलती है। गंगा को मोक्षदायिनी कहा गया है, इसलिए पितृपक्ष के दौरान गंगा तट पर पूर्वजों के निमित्त अनुष्ठान करने से पितृ तृप्त होते हैं और उनकी आत्मा को मोक्ष मिलता है। महाभारत महाकाव्य में लिखा गया है कि, गंगा जी के पास जाकर उनके जल से देवताओं और पितरों का तर्पण करना अच्छा होता है।

Know the rules of performing tarpan in rivers during pitru paksha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 21, 2024 | 07:42 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.