Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज बलराम जयंती पर जानिए पूजा का सही मुहूर्त, विधिवत पूजा से मिलेगी जीवन में ऐश्वर्य की कृपा

आज देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई 'बलराम' जी की जयंती (Balaram Jayanti 2024) मनाई जा रही है। इस तिथि को हलषष्ठी की तिथि के तौर पर भी मनाते हैं इस दिन भगवान कृष्ण संग बलराम जी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Aug 24, 2024 | 12:20 AM

बलराम जयंती 2024 (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

आज 24 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई ‘बलराम’ जी की जयंती (Balaram Jayanti 2024) मनाई जा रही है। यह जयंती हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है।

बलराम जयंती के दिन दिन भगवान कृष्ण के साथ बलराम की विधि के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं, पुत्रवती महिलाएं अपने पुत्रों के दीर्घायु के लिए व्रत भी रखती है। मान्यता है ऐसा करने से जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। बलराम को हलधर के नाम से भी जाना जाता है, ये अस्त्र के रूप में मूसल और हल धारण करते थे।

देश के अलग हिस्सों में अलग महत्व

आपको जानकारी के लिए बता दें, देश के अलग-अलग हिस्सों में इस अलग-अलग नाम से जाना जाता है जैसे ब्रज में इसे बलदेव छठ कहा जाता है। गुजरात में इसे रंधन छठ के नाम से मनाया जाता है वहीं देश के पूर्वी हिस्से में इसे ललई छठ के नाम से जाना जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

बचपन से संगीत के दीवाने थे Jubin Nautiyal, ‘एक मुलाकात’ से चमकी किस्मत, बन गए करोड़ों दिलों की आवाज

राज ठाकरे बर्थडे स्पेशल: तस्वीरों में देखिए मराठी मानुस से टोल नाके तक, MNS प्रमुख के 7 सबसे बड़े आंदोलन

Grah Gochar June 2026: ऐसे बदल रही है ग्रहों की चाल, सूर्य-मंगल के राशि परिवर्तन से बाजार में आएगी तेजी

Birthday Horoscope 14 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा करियर और स्वभाव? जानें क्या कहते हैं सितारे

धार्मिक मत है कि, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर भगवान कृष्ण संग बलराम जी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य, यश-कीर्ति एवं ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए, शुभ मुहूर्त और योग जानते हैं-

शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी शनिवार 24 अगस्त को सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 25 अगस्त को सुबह 5 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी। अतः 24 अगस्त को बलराम जयंती मनाई जाएगी। साधक ब्रह्म बेला से बलराम जी की पूजा-उपासना कर सकते हैं।

बलराम जयंती पर बन रहे है कई शुभ योग

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का संयोग पूर्ण रात्रि तक है। इसके साथ ही रवि योग का भी संयोग बन रहा है। वहीं, शिववास योग का संयोग सुबह 07 बजकर 51 मिनट तक है। इन योग में बलराम जी की पूजा कर सकते हैं।

पंचांग

सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 55 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 51 मिनट पर

चंद्रोदय- रात 09 बजकर 54 मिनट पर

चंद्रास्त- दिन 10 बजकर 43 मिनट पर

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 27 मिनट से 05 बजकर 11 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 24 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 6 बजकर 51 मिनट से 7 बजकर 13 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक

बलराम जयंती पूजा विधि

  • बलराम जयंती के दिन पुत्रवती महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान कर व्रत का संकल्प लेती है।
  • छोटी कांटेदार या पलास की एक शाखा को भूमि या मिट्टी के गमले में गाड़ कर पूजन किया जाता है।
  • इस दिन भैंस के दूध से बने दही और सूखे महुवा के फूल को पलाश के पत्ते रखकर पूजा करते हैं।
  • इसी को खाकर व्रत का समापन करते हैं।
  • इस दिन महिलाएं शाम तक निर्जला व्रत रखती हैं।

लेखिका-सीमा कुमारी

Know the right time for worship on balaram jayanti today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 24, 2024 | 12:20 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.