- Hindi News »
- Religion »
- Know The Difference Between Rakshabandhan And Bhai Dooj
जानिए रक्षाबंधन और भाई दूज के बीच का अंतर, दोनों त्यौहार का भाई-बहन के अटूट बंधन से हैं संबंध
रक्षा बंधन को जहां हिन्दू माह श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है वहीं भाई दूज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। दोनों ही दिन बहन अपने भाई की लंबी आयु के लिए प्रतिज्ञा लेती है।
- Written By: दीपिका पाल

रक्षाबंधन औऱ भाईदूज में अंतर (सौ.सोशल मीडिया)
रक्षाबंधन का त्योहार आने वाले दिन 19 अगस्त को देशभर में मनाया जाने वाला है इस दिन को लेकर भाई-बहनों में जहां पर खुशी का माहौल है तो वहीं पर इस त्योहार को भाई-बहन के अटूट बंधन का त्योहार कहा जाता है। रक्षाबंधन तो सबसे खास त्योहारों में से एक है लेकिन भाई-बहन के प्यार से जुड़़ा एक और त्योहार काफी फेमस है जिसके बारें में हर कोई जानते हैं इसका नाम भाईदूज हैं जो दीपावली के समय मनाया जाता है। ऐसे में यह दोनों त्योहार ही भाई-बहन को समर्पित त्योहार होता है तो आखिर ऐसा क्या हैं इन दोनों में अलग चलिए जानते हैं इसके बारे में।
अलग-अलग दिन मनाए जाते हैं ये त्योहार
आपको बताते चलें कि, रक्षा बंधन को जहां हिन्दू माह श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है वहीं भाई दूज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। दोनों ही दिन बहन अपने भाई की लंबी आयु के लिए प्रतिज्ञा लेती है। भाई-दूज पर बहने अपने भाई की आरती करती है वहीं रक्षाबंधन में बहन अपने भाई को कलाई पर राखी बांधती है। रक्षा बंधन पर धागे का अर्थ होता है कि भाई किसी भी बुराई से अपनी बहन की रक्षा करेगा, जबकि भाई-दूज पर बहन भाई के माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाती है।
ये भी पढ़ें-रक्षाबंधन में हाथों पर लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, लोग करेंगे तारीफ
सम्बंधित ख़बरें
बहनें आज भूल से ये गलती न करें, शाम को इस दिशा में यमराज के नाम दीपक जरूर जलाएं
भाई दूज पर तिलक से पहले पढ़ें यमराज-यमुना की पावन कथा, तभी मिलता है पूरा फल
आज मनाई जा रही है ‘होली भाई दूज’, जानिए यमराज का क्या है इस दिन से संबंध
Holi Bhai Dooj 2026: इस भाई दूज पर भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले संदेश, आंखों में आ जाएंगे खुशी के आंसू!
जानिए रक्षाबंधन की पौराणिक कथा
रक्षाबंधन से जुड़ी पौराणिक कथा प्रचलित है इसके अनुसार जब भगवान कृष्ण ने गलती से अपने सुदर्शन चक्र से अपनी उंगली काट ली थी तो राजकुमारी द्रौपदी ने अपनी साड़ी का एक टुकड़ा फाड़कर खून को रोकने के लिए वो पट्टी उनकी उंगली पर बांध दी थी। भगवान कृष्ण इस भाव से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने हमेशा उसकी रक्षा करने और उन्हें सजाने की कसम खाई। इसी के बाद से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाने लगा।
ये भी पढ़ें-झूलन उत्सव का आगाज, 4 दिन तक राधा-कृष्ण को झुलाया जाएगा झूला
जानिए भाईदूज की पौराणिक कथा
यहां पर भाईदूज से जुड़ी पौराणिक कथा प्रचलित है इसके अनुसार, यमराज और यमुना भाई-बहन थे और साथ ही इन दोनों में काफी प्रेम था। यमराज और यमुना सूर्य देव एवं छाया की संतानें थीं। ऐसा कहा जाता है कि यमराज अपने कार्य की अधिकता के कारण यमुना से मिलने नहीं जा पाते थे। लेकिन यमुना उन्हें बहुत बुलाती रहतीं थीं। एक दिन किसी नदी तट पर यमराज की मुलाकात यमुना से हो गई। इससे यमुना काफी प्रसन्न हुई और उन्होंने अपने भाई का काफी स्वागत किया। यमुना ने अपने भाई यमराज से कहा कि आज से प्रत्येक वर्ष आप मुझसे मिलने इसी दिन आओगे। और तब से कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया का वो दिन भाई दूज के नाम से जाना जाता है।
Know the difference between rakshabandhan and bhai dooj
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














