Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज है मौनी अमावस्या, जानिए कितने घंटे मौन व्रत रखने का होता है नियम

मौनी अमावस्या पर कितने घंटों का मौन रखना चाहिए और नहीं इसके बारे में आज हम इस लेख में जानेंगे। यहां पर मौनी अमावस्या के दिन आत्मा को शुद्ध करने की मान्यता मानी जाती है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jan 29, 2025 | 06:41 AM

मौनी अमावस्या 2025 (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mauni Amavasya 2025: हिंदू धर्म के अनुसार आज यानि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का व्रत रखा जा रहा है वहीं पर इस खास मौके पर आज महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान भी है। मौनी अमावस्या के दिन स्नान और दान के साथ मौन व्रत रखने के नियम होते है जिसका पालन करना चाहिए। मौनी अमावस्या पर कितने घंटों का मौन रखना चाहिए और नहीं इसके बारे में आज हम इस लेख में जानेंगे। यहां पर मौनी अमावस्या के दिन आत्मा को शुद्ध करने की मान्यता मानी जाती है। चलिए मौनी अमावस्या पर कितने घंटे का रखना होता है मौन व्रत…

24 घंटे तक मौन व्रत रखने का महत्व

महाकुंभ में मौनी अमावस्या का अलग महत्व होता है इसमें ही मानसिक शांति और ध्यान बढ़ाने के लिए मौन व्रत रखा जाता है। इसके अलावा मौनी अमावस्या को खासकर आत्म-अवलोकन और आत्मशुद्धि के रूप में जाना जाता है। यहां पर शास्त्रों के अनुसार यह भी कहते है कि, मौनी अमावस्या के दिन 24 घंटे तक मौन व्रत करना चाहिए, लेकिन अगर यह संभव न हो तो सुबह स्नान के बाद 1.25 घंटे तक भी व्रत रखा जा सकता है।

जान लीजिए मौन व्रत रखने के नियम व विधि

यहां पर मौन व्रत रखने के नियम होते है जिनकी जानकारी हर किसी को नहीं होती चलिए जान लेते है।

सम्बंधित ख़बरें

मौनी अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

मौनी अमावस्या पर करें 5 काम, पितृ देव होंगे प्रसन्न, तमाम कष्टों से मिलेगा छुटकारा

मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान का क्यों है इतना महत्व? जानिए इस विशेष अमावस्या की सही तिथि

महाकुंभ के बाद अब पुरी में भी अदाणी की एंट्री, श्रद्धालुओं को मिलेगा मुफ्त भोजन

1- सबसे पहले अमावस्या के दिन जातक को सुबह उठना होगा और नित्य कार्य कर गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करना होगा। अगर नदी में स्नान संभव न हो तो घर पर ही स्नान के बाद गंगाजल को अपने ऊपर छिड़क लें और फिर स्वच्छ कपड़े पहनें।
2- स्नान के बाद भगवान की पूजा-पाठ करें और मौन रहने का संकल्प लें। संकल्प लेने के बाद भगवान विष्णु, शिव या सूर्य देव का ध्यान करें।
3- इस दिन उपवास करना बेहद फलदायी है, ऐसे में उपवास के दौरान फल, दूध और हल्का भोजन किया जा सकता है। जल का सेवन करें, लेकिन तामसिक भोजन और अनावश्यक वस्तुओं से बचें।
4- मौन व्रत के दौरान कोशिश करें कि किसी शांत स्थान पर बैठकर ध्यान करें और ‘ॐ’ मंत्र का जप करें।
5- इस दिन दान करना भी पुण्य माना गया है, इसलिए गरीब और जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और धन जरूर दान करें।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें 

6- इस व्रत के दौरान किसी भी प्रकार की बातचीत, झगड़ा या वाद-विवाद से बचें। दिनभर सकारात्मक सोच बनाए रखें और नकारात्मक विचारों को अपने पर हावी न होने दे। साथ ही व्रत के दौरान क्रोध, ईर्स्या और लालच जैसी भावनाओं से बचें।

Know how many hours of silence fasting is required on mauni amavasya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 29, 2025 | 06:41 AM

Topics:  

  • Mahakumbh 2025
  • Mauni Amavasya Daan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.