मौनी अमावस्या को किन वस्तुओं के दान-धर्म से बरसेगा देवी-देवताओं और पितरों आशीर्वाद!
Mauni Amavasya Donation: मौनी अमावस्या पर दान करने से पितरों और देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन काले तिल, गुड़, अन्न, जल और कपड़े दान करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ती है।
- Written By: सीमा कुमारी
मौनी अमावस्या दान (सौ.सोशल मीडिया)
Magh Amavasya: धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से मौनी अमावस्या सनातन धर्म में खास महत्व रखता है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस साल माघ महीने की मौनी अमावस्या 18 जनवरी रविवार को पड़ रही है, जिससे इसका महत्व और बढ़ गया है।
जैसा कि रविवार सूर्य देव का दिन होता है, इसलिए इस दिन की धार्मिक और आध्यात्मिक शक्ति बढ़ जाती है। मौनी अमावस्या पर शिव वास योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और हर्षण योग एक साथ बन रहे हैं, जिससे यह पर्व और भी शुभ हो गया है।
शास्त्रों के अनुसार, माघ मास की अमावस्या पर पूजा के बाद दान पुण्य करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है साथ ही कुंडली में मौजूद अशुभ ग्रहों का प्रभाव भी कम होने लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
Ekadashi Vrat Niyam: क्या एकादशी व्रत में चाय या कॉफी पी सकते हैं? जान लें यह जरूरी नियम
Durgashtami Vrat: जून महीने में किस दिन है मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, जानिए सही तारीख, पूजा विधि और महाउपाय
Vastu Tips: सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 3 चीजें, पूरे दिन बनी रह सकती है नकारात्मकता
Guruwar Mantra: गुरुवार के दिन इन मंत्रों का जप बदल सकता है किस्मत, भगवान विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा
ऐसे में जानिए मौनी अमावस्या 2026 के अवसर पर किन चीजों का दान करने से विशेष लाभ मिलता है।
मौनी अमावस्या के दिन क्या दान करें
अन्न का दान
शास्त्रों में अन्नदान को सर्वोच्च दान कहा गया है। ऐसा माना जाता है कि हर प्राणी में ईश्वर का अंश होता है, इसलिए भूखे को भोजन कराना सीधे परमात्मा तक पहुंचता है। इसलिए मौनी अमावस्या के दिन अन्न का दान करें। इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।
जल का दान
जिस प्रकार अन्नदान को सर्वोच्च दान कहा गया है ठीक उसी प्रकार जल को जीवन का आधार माना गया है। मौनी अमावस्या के दिन पर जल का दान करने से मन, शरीर और जीवन में शांति आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जलदान करने वाला व्यक्ति ईश्वर की विशेष अनुकंपा का पात्र बनता है।
काले तिल का दान
कहा जाता है कि, इस दिन काले तिल पितरों को अर्पित करने से पितृ दोष में कमी आती है।
वस्त्रों का दान
जरूरतमंद लोगों को मौनी अमावस्या के दिन आप वस्त्रों का दान भी कर सकते है। खासकर जिन स्थानों पर सर्दी पड़ती है वहां चादर, कंबल और गर्म कपड़े दान करना बेहद शुभ माना जाता है। वस्त्रों का दान करने पितृ भी प्रसन्न होते हैं।
तांबे के पात्र का दान
मौनी अमावस्या के दिन तांबे का दान करना भी शुभ माना गया है। इससे कुंडली में ग्रहों की स्थिति भी सुधरती है और आपको करियर के क्षेत्र में भी शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। इसके साथ पारिवारिक जीवन भी सुखद रहता है।
किताबों का दान
ज्ञान की देवी सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए माघ अमावस्या के दिन आपको पुस्तकों का दान करना चाहिए। पुस्तकों का दान करने से आपको भी जीवन में ज्ञान की प्राप्ति होती है।
घी का दान
अमावस्या के दिन घी का दान करने से आपके रिश्तों में मधुरता आती है। अगर संभव हो तो आप भी माघी अमावस्या पर घी का दान कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- मौनी अमावस्या पर क्या करने से खुलेगी किस्मत? क्यों है यह भाग्योदय के लिए विशेष दिन? जानिए उपाय
धन का दान
धन हर व्यक्ति की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप दान देकर किसी की आर्थिक मदद करते हैं तो आपको मानसिक शांति तो मिलती ही है साथ ही देवी लक्ष्मी भी आप पर कृपा बरसाती हैं।
गरीबों या ब्राह्मणों को भोजन कराना अत्यंत शुभ माना गया है।दान करते समय मौन व्रत रखना, पितरों का स्मरण करना और मन में श्रद्धा बनाए रखना सबसे अधिक फलदायी माना जाता है।
