शिवलिंग की पूजा में इन बातों का रहे ध्यान, घर में कौन सा शिवलिंग न रखें, जानिए
भगवान शिव के प्रिय माह सावन में कई लोग अपने घर के मंदिर में शिवलिंग स्थापित करते है। अगर आपने भी अपने घर में शिवलिंग स्थापित किया है या स्थापित करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है।
- Written By: दीपिका पाल
शिवलिंग की स्थापना में रखें ध्यान (सौ.सोशल मीडिया)
सावन के महीने में शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। लेकिन शिवलिंग की पूजा और इसे घर या मंदिर में स्थापित करने के कुछ नियम भी होते है। ज्योतिषियों का कहना है कि घर या मंदिर में शिवलिंग की स्थापना करते वक्त कुछ विशेष बातों का ख्याल रखना जरूरी है।
शिव शक्ति का महापर्व श्रावण माह (Sawan 2024) की शुरुआत 22 जुलाई, सोमवार के दिन से हो रही है। सनातन धर्म में सावन माह का विशेष महत्व है।
जानिए किन बातों का रखना चाहिए ध्यान
भगवान शिव के प्रिय माह सावन में कई लोग अपने घर के मंदिर में शिवलिंग स्थापित करते है। अगर आपने भी अपने घर में शिवलिंग स्थापित किया है या स्थापित करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
खंडवा के एसएन कॉलेज के सामने कांग्रेस और NSUI का बड़ा प्रदर्शन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
AI ने बदली करोड़ों की नौकरी की तस्वीर, अब Software Engineer नहीं, Electrician बन रहे सबसे महंगे प्रोफेशनल
Preity Zinta Reaction: छात्रों के समर्थन में उतरीं प्रीति जिंटा, सोनम वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील
PHOTOS: PM आवास पर पुलिस का बड़ा एक्शन, राहुल-प्रियंका और अखिलेश हिरासत में; तस्वीरों में देखें
- ज्योतिषयों का मानना हैं कि, भगवन शिव जब क्रोधित हो जाते हैं, तो वह पूरी पृथ्वी का विनाश करने की क्षमता रखते है। ऐसे में कोई ऐसा काम न करें या कोई ऐसी चीज न चढ़ाएं जो उन्हें पसंद न हो। ऐसे में आइए जानें इन बातों के बारे में-
- जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हल्दी का इस्तेमाल औरतें अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करती हैं। भगवान शिव को खूबसूरत दिखने की कोई इच्छा नहीं है। भगवान शिव एक पुरुष देवता हैं, इसलिए उन्हें हल्दी बिल्कुल भी पसंद नहीं है, तो याद रखें कि उन्हें कभी भी हल्दी न चढ़ाएं।
- ज्योतिषियों का कहना है कि, जिस जगह पर एक बार शिवलिंग स्थापित कर दी जाती हैं, उसे वहां से हटाना नहीं चाहिए। अगर किन्हीं विपरीत कारणों से शिवलिंग को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थापित करने की नौबत आ भी रही है तो इस बात का ध्यान रखें की शिवलिंग को हटाने से पहले उसे गंगाजल और ठंडे दूध से स्नान कराएं। उसके बाद ही जगह को बदलें। ऐसा न करने से भगवान शिव क्रोधित हो जाते हैं।
- शास्त्रों के अनुसार, शिवलिंग घर में अलग और मंदिर में अलग तरह से स्थापित करना चाहिए। शिवलिंग की वेदी का मुख उत्तर दिशा की तरफ ही होना चाहिए। घर में स्थापित शिवलिंग बहुत ज्यादा बड़ा न हो। ये ज्यादा से ज्यादा 6 इंच का होना चाहिए। जबकि, मंदिर में कितना भी बड़ा शिवलिंग स्थापित कर सकते हैं।
- कुछ लोग होते हैं जो सोचते हैं कि सीधे दुकान से पैकेट वाला दूध ख़रीदा और चढ़ा दिया। ऐसा करने से बचना चाहिए। शिवलिंग पर हमेशा बर्तन से ही दूध चढ़ाना चाहिए । दूध चढ़ाते वक्त एक बात का और ध्यान रखें कि दूध बिल्कुल ठंडा होना चाहिए, भले ही बाहर कैसा भी मौसम हो।
- जब आप अपने घर पर शिवलिंग स्थापित कर रहे हों तो इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि शिवलिंग को कभी भी अकेले न रखें। इसके साथ मां पार्वती और गणेश की मूर्तियां भी रखें।
- माना जाता है कि घर के शिवलिंग की कभी भी प्राण प्रतिष्ठा नहीं करनी चाहिए। ऐसे ही रोजाना पूजा करनी चाहिए। क्योंकि प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी शिवलिंग में हर प्रहर में पूजा करनी पड़ती है। लेकिन घर में यह संभव नहीं हो पाता है।
मार्केट में विभिन्न तरह के शिवलिंग मिलते हैं। लेकिन हर किसी को घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है। घर में पारद शिवलिंग रखना चाहिए जो चांदी और पारे से मिलकर बना होता है। इसके अलावा स्फटिक शिवलिंग रखना शुभ माना जाता है। यह एक पारदर्शी शिवलिंग होगा। इसके अलावा नर्मदेश्वर शिवलिंग भी रख सकते हैं। यह शिवलिंग नर्मदा नदी के किनारे ही पाए जाते हैं। इन्हें वहां से मंगा सकते हैं। लेखिका-सीमा कुमारी
