Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kaal Sarp Yog 2026: कालसर्प योग का साया, सिंह समेत 4 राशियों के लिए रहेगा भारी; इन उपायों से मिलेगा लाभ

Kaal Sarp Yog: 9 जून से 23 जून तक कालसर्प योग का साया! वृषभ, सिंह, कुंभ और वृश्चिक राशि के लिए खतरे की घंटी। इस दौरान ग्रहों के खेल राहु-केतु के बीच फंस सकतें हैं। क्या है उपाय।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 09, 2026 | 06:53 AM

काल सर्प योग (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kaal Sarp Yog Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति से हमारे जीवन में प्रभाव पड़ते रहैं। ये प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक दोनों हो सकते हैं। 9 जून से 23 जून 2026 तक का समय  ज्योतिषीय दृष्टि से काफी उथल-पुथल भरा हो सकता है। इस दौरान अंतरिक्ष में एक ऐसी दुर्लभ और चुनौतीपूर्ण खगोलीय स्थिति बन रही है, जिसे कालसर्प योग कहा जाता है।

यह योग तब बनता है, जब कुंडली के सातों ग्रह राहु और केतु के बीच आ जाते हैं। ऐसी ही खगोलीय स्थिति 9 जून से 23 जून के बीच बन रही है, जब ग्रहों की चाल एक विशेष संयोग का निर्माण करेगी। इस दौरान कुछ राशियों पर इसका प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है, जिससे उन्हें सावधानी और समझदारी के साथ कदम उठाने की जरूरत होगी।

कौन सी है ये राशियां

  • वृषभ राशि

कालसर्प योग के प्रभाव की वजह से वृषभ राशि वालों के जीवन में परेशानियां जगह बना सकती हैं। इस राशि के लोगों को पैसों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा और कालसर्प योग के दौरान करियर भी चुनौतिपूर्ण रह सकता है। इसके अलावा परिवार में तनाव का माहौल रहेगा और धन खर्च को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान सफेद वस्तुओं जैसे दूध, दही आदि का दान करना आपके लिए लाभकारी माना जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर क्या दान करना चाहिए और क्या दान नहीं? यहां जानिए

हनुमान जी की विशेष कृपा के लिए मंगलवार के दिन इस शुभ पहर में करें पूजा, सारे संकटों का मिलेगा समाधान

3 साल बाद सोमवती अमावस्या पर बन रहा ऐसा दुर्लभ संयोग, जीवन में आएगी पॉज़िटिविटी, करें ये काम

Surya Gochar 2026 : आज से सूर्य का महागोचर शुरू, वृश्चिक समेत इन 4 राशि को रहना होगा सावधान

काल सर्प योग (फोटो. सोशल मीडिया)

  • सिंह राशि

कालसर्प योग के प्रभाव से सिंह राशि के साधकों के जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ गंभीर वैचारिक मतभेद सामने आ सकते हैं। इस दौरान आपकी निर्णय क्षमता पर प्रभाव पड़ सकता है। बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। कोई भी नया व्यापारिक समझौता या पार्टनरशिप इस समय न करें। छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचना ही समझदारी होगी। इस समय भगवान शिव के मंत्रों का जप करना मानसिक शांति देगा।

काल सर्प योग (फोटो. सोशल मीडिया)

  • वृश्चिक राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कालसर्प योग के प्रभाव से वृश्चिक राशि के जातकों को बिजनेस से संबंधित विवादों का सामना करना पड़ सकता है। जिसकी वजह से परेशानियां आ सकती है और पार्टनरशिप पर भी असर पड़ेगा। इसके अलावा करियर व पर्सनल लाइफ पर भी कालसर्प योग का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के जातकों के लिए यह अवधि करियर और प्रेम जीवन दोनों में हलचल ला सकती है। अचानक स्थान परिवर्तन या ट्रांसफर जैसी स्थितियां सामने आ सकती हैं। इस दौरान नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना सकारात्मक परिणाम दे सकता है।

काल सर्प योग (फोटो. सोशल मीडिया)

  • कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को भी कालसर्प योग की वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इनके रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं, जिसकी वजह से बैचेनी महसूस होगी। मानसिक बैचेनी की वजह से मूड खराब हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ मतभेद हो सकता है, अचानक खर्च बढ़ने से बजट खराब हो सकता है। ऐसे में महामृत्युंजय मंत्र आपका साथी बन सकता है।

काल सर्प योग (फोटो. सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें- हनुमान जी की विशेष कृपा के लिए मंगलवार के दिन इस शुभ पहर में करें पूजा, सारे संकटों का मिलेगा समाधान

कालसर्प योग से बचने के उपाय

  • इस समय में रोज भगवान शिव की पूजा करें।
  • प्रतिदिन ‘ॐ नमः शिवाय’ या ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जाप करें।
  • शाम के समय राहु मंत्र ऊं रां राहवे नमः या केतु मंत्र का जाप करें।
  • शनिवार या बुधवार के दिन काले तिल, सात अनाज, कोयला, नीले वस्त्र या कंबल का दान करें।
  • नाग पंचमी के मंत्रों का जाप करें या नाग देवता की चांदी की आकृति की पूजा करें।
  • इस अवधि में क्रोध और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

Kaal sarp yog ke upay these zodiac sign will be affected by kaal sarp yog

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2026 | 06:53 AM

Topics:  

  • Lord Shiva
  • Religion News
  • Sanatan Hindu religion
  • Sanatana Dharma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.