वैवाहिक जीवन में सुख-शांति कैसे मिलेगी? जीवन की अड़चनों से मुक्ति कब मिलेगी? जया एकादशी के दिन करें ये उपाय
Jaya Ekadashi Upay : जया एकादशी 29 जनवरी 2026 को गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से पापों से मुक्ति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी (सौ.सोशल मीडिया)
Jaya Ekadashi Vishnu puja: 29 जनवरी 2026, दिन गुरुवार को जया एकादशी का व्रत हैं। सनातन परंपरा में जया एकादशी का व्रत सभी कामनाओं को पूरा करने वाला माना गया हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार साल भर में पड़ने वाली 24 एकादशी में से एक जया एकादशी का व्रत व्यक्ति को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता दिलाता हैं।
ज्योतिषयों के अनुसार, जया एकादशी व्रत के पुण्य प्रभाव से व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य जाग उठता है और उसके सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं।
पंचांग के अनुसार,इस वर्ष, जया एकादशी 29 जनवरी 2026, गुरुवार को पड़ रही है। गुरुवार का दिन स्वयं भगवान विष्णु को समर्पित होता है, ऐसे में इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। मान्यता है कि जया एकादशी पर व्रत और विशेष उपाय करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा के 3 तीर्थस्थलों को मिला A श्रेणी का दर्जा, 100% निधि खर्च, ग्रंथालयों और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी जोर
Shiva Symbolism: Gen Z को क्यों जानने चाहिए भगवान शिव के ये प्रतीक? इनमें छिपे हैं जीवन बदलने वाले संदेश
कब्रिस्तान विवाद में फंसे दो मौलाना, एक ने दूसरे पर लगाया कब्र बेचकर करोड़ो की वसूली का आरोप..
Sankashti Chaturthi Vrat: गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, जानें पूजा विधि और रोचक कथा
जया एकादशी पर कौन-सा करें खास उपाय
-
धन प्राप्ति के लिए
ज्योतिषयों के अनुसार, धन प्राप्ति के लिए जया एकादशी के दिन रात को 5 कौड़ियां भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के चरणों में रखें। अगले दिन इन्हें पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और घर- परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं।
-
कार्यो में सफलता पाने के लिए
जया एकादशी पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और कार्य सफलता के लिए विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। आप जया एकादशी की रात को आप इसका पाठ करते हैं तो इससे आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। इससे भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा और भाग्य का साथ मिलेगा।
-
वैवाहिक जीवन के लिए
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए तुलसी के नीचे नौ दीपक जलाएं। जया एकादशी पर आप तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाएं और परिक्रमा करें। ध्यान रहें आपको एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित नहीं करना चाहिए। तुलसी के नीचे दीपक जलाने से घर में सुख-शांति आती है।
यह भी पढ़ें:- मंगलवार को चुपचाप कर लें यह उपाय, कष्टभंजन देव हनुमान जी दूर कर देंगे सारे संकट
-
नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए
आपको घर से नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए जया एकादशी की रात को दीपक जलाना चाहिए। आप भगवान विष्णु की प्रतिमा के समक्ष एकादशी की रात को अखंड दीपक जलाएं। आपको इस दीपक को पूरी रात जलाकर रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
