Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अक्षय तृतीया के दिन हल्दी की 5 गांठ इस रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा, जानिए और उपाय

अक्षय तृतीया के दिन तिजोरी में कुछ खास चीजें रखने से पैसों की किल्लत दूर होती है। धन चुंबक की तरह खिंचा चला आता है। आइए जानें अक्षय तृतीया पर तिजोरी में क्या रखें।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Apr 29, 2025 | 04:56 PM

अक्षय तृतीया (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akshaya Tritiya 2025: कल देशभर में अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाएगा। हिन्दू धर्म का अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही शुभ दिन होता है। इस दिन किसी भी अच्छे काम के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती। लोग सोना-चांदी, नए कपड़े, गहने, और दूसरी चीज़ें खरीदते हैं ताकि घर में खुशहाली और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे।

इस शुभ अवसर पर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही तिजोरी से जुड़े कई उपाय भी किए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन तिजोरी में कुछ चीजों को रखने से धन लाभ के योग बनते हैं। आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन तिजोरी में किन चीजों को रखना शुभ हो सकता है?

अक्षय तृतीया के दिन तिजोरी में इन चीजों को रखना बड़ा शुभ

सम्बंधित ख़बरें

यशोदा मैया के इस मंदिर में सूनी गोद भरने की मन्नत होती है पूरी, जानिए कहां है यह पवित्र स्थान

घर पर 5 मिनट में तैयार करें देसी घी वाला वॉटरप्रूफ काजल, बनाने का तरीका है बेहद आसान

बच्चा हो गया है जिद्दी? पढ़ाई में नहीं लगता मन? इस विधि से करें मां यशोदा की पूजा, मिलेगी जल्द निजात

Rose Day Special: शब्दों में पिरोएं अपनी मोहब्बत! रोज डे पर पत्नी को भेजें ये यूनिक शायराना मैसेज

हल्दी की गांठ

हिन्दू धर्म में शुभ और मांगलिक काम में हल्दी का प्रयोग जरूर होता है। ऐसे में अक्षत तृतीया की रात को हल्दी की पांच गांठ को लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है और धन में बरकत होती है।

कुबेर यंत्र को रखें

अक्षय तृतीया के दिन तिजोरी में कुबेर यंत्र रखना भी शुभ होता है। अगर आप धन की प्राप्ति चाहते हैं, तो अक्षय तृतीया के दिन तिजोरी में कुबेर यंत्र को रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तिजोरी में कुबेर यंत्र को रखने से धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही, सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

शंख रखें

देवी लक्ष्मी और शंख का गहरा संबंध है। ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन रात को तिजोरी में शंख रख दें। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय को विधिपूर्वक करने से घर में खुशियों का आगमन होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

पीली कौड़ी रखें

अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी की पूजा में आपको पीली कौड़ियां अर्पित करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि माता लक्ष्मी को कौड़ियां अतिप्रिय हैं और अगर आप इस दिन पूजा में कौड़ियां शामिल करते हैं, तो आपके धन से जुड़ी परेशानियों का अंत होता है।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…

इसके साथ ही अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी की पूजा के बाद आपको इन कौड़ियों को अपनी तिजोरी में रख देना चाहिए। अगर, आप ऐसा करते हैं, तो घर में धन की कभी कमी नहीं होती, माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर बना रहता है।

 

It is very auspicious to keep these things in the safe on akshaya tritiya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2025 | 04:56 PM

Topics:  

  • Akshaya Tritiya News
  • Lifestyle News
  • Religion

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.