सुबह उठते ही इन 5 चीजों का दिखना नहीं होता है शुभ, जानिए वो कौन सी चीजें है
वास्तु शास्त्र कहता है कि, सुबह उठते ही कुछ चीजों को देखने से बचना चाहिए। ये चीजें अशुभता लाती हैं, जिससे इंसान परेशानियों की जद में आ सकता है। आखिर वो कौन सी 5 चीजें हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
सुबह उठकर किन चीजों को देखना अशुभ (सौ.सोशल मीडिया)
भला कौन नहीं चाहता है कि उसका जीवन खुशहाल हो। जैसा कि आप जानते हैं कि व्यक्ति की कुछ आदतें उसके जीवन में शुभ या अशुभ प्रभाव डालती है। वास्तु के अनुसार, सुबह उठकर अच्छी चीजों को देखने से पूरा दिन अच्छा बीतता है। अगर सुबह उठते ही ऐसी चीजें देख लेते हैं, जिसे वास्तु में अशुभ माना गया है।
मान्यता है कि सुबह इन चीजों को देखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानें वास्तु के अनुसार सुबह उठकर किन चीजों को नहीं देखना चाहिए।
सुबह उठकर किन चीजों को नहीं देखना चाहिए :
जूठे बर्तन देखना
वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही जूठे बर्तन देखना अशुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां घेर सकती हैं। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि सोने से पहले घर के सभी जूठे बर्तन धो लेने चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Heart Rate : क्या अचानक बढ़ी हार्ट बीट है खतरे की घंटी? जानिए कब सामान्य है और कब तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए
Ekadashi Vrat: निर्जला एकादशी का व्रत गलती से हो जाए भंग तो क्या करें? जानिए शास्त्रों में बताए गए आसान उपाय
Nirjala Ekadashi :निर्जला एकादशी 2026 इन चीजों का दान दिला सकता है अक्षय पुण्य, जानिए दान का सबसे शुभ समय
Mango Chutney: एक बार बनाएं और महीनों तक खाएं! कच्चे आम की ये स्पेशल चटनी फ्रिज में 6 महीने तक रहेगी ताजा
बंद घड़ी को देखना अशुभ
वास्तु के अनुसार, अगर सुबह उठते ही बंद घड़ी को देखना अपशकुन होता है। इसलिए घर की बंद घड़ियों को तुरंत ठीक करा लेना चाहिए या फिर उन्हें हटा देना चाहिए। मान्यता है कि बंद घड़ी को देखने से कार्यों में रुकावट आती है।
टूटा हुआ शीशा देखना अशुभ
वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही शीशा या आईना देखना भी शुभ नहीं होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
2025 के सावन में सिंह, वृश्चिक और इन राशि के जातकों को मिलेगा शिवजी का आशीर्वाद
कूड़ेदान देखना अशुभ
वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही कूड़ेदान और झाड़ू को भी नहीं देखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इन चीजों को देखने से व्यक्ति आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
परछाई देखना अशुभ
सुबह उठते ही अपनी या किसी व्यक्ति की परछाई को देखना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, परछाई को देखने से कामों को पूरा करने के लिए समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
