अक्षय तृतीया के दिन इन वस्तुओं को लाना अशुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Akshay Tritiya 2025: अक्षय तृतीया का पावन पर्व इस बार 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। यह पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। आपको बता दें, यह तिथि अपने आप में अबूझ मानी जाती है, यानी कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है। शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन किए गए पुण्य कर्मों का फल कभी क्षीण नहीं होता, इसीलिए इस दिन की विशेष मान्यता है। इस दिन को खासतौर पर समृद्धि, सौभाग्य और नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद शुभ माना जाता है।
अक्षय तृतीया का महत्व इस बात से भी है कि इस दिन किए गए सभी कार्यों में सफलता, समृद्धि और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। इस दिन विशेष रूप से सोने, चांदी या अन्य बहुमूल्य वस्तुएं खरीदने का रिवाज है। वहीं, मान्यता है कि इस दिन किए गए निवेश से दीर्घकालिक लाभ मिलता है। इसके अलावा, इस दिन कुछ चीजें घर लाना अशुभ हो सकता है आइए जानते हैं इस बारे में-
अक्षय तृतीया के दिन इन वस्तुओं को लाना अशुभ :
काली वस्तुएं लाना अशुभ
अक्षय तृतीया के दिन काले रंग की वस्तु का खरीदना अशुभ माना जाता है। काला रंग नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है और इसे इस दिन से जोड़ने से शुभ फल नहीं मिलते। इसलिए, काले कपड़े, काले फर्नीचर, काले इलेक्ट्रॉनिक सामान या काले रंग की अन्य वस्तुएं खरीदने से बचें। यह मान्यता है कि काले रंग का सामान घर में लाने से जीवन में कठिनाईयाँ आ सकती हैं।
पुरानी वस्तुएं लाना अशुभ
अक्षय तृतीया पर पुरानी चीजें भी घर लाने से बचना चाहिए। पुरानी वस्तुएं अक्सर घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और यह घर की प्रगति में बाधा डाल सकती हैं। नई वस्तुओं का स्वागत इस दिन विशेष रूप से लाभकारी होता है।
आपको बता दें, पुरानी चीजें घर में रखने से न केवल घर की ऊर्जा प्रभावित होती है, बल्कि यह आपके लिए भी एक मानसिक अवरोध भी उत्पन्न कर सकती है।
कांटेदार पौधे लाना अशुभ
अक्षय तृतीया के दिन कांटेदार पौधे घर में लाने से भी बचना चाहिए। कांटेदार पौधों का घर में होना अशुभ माना जाता है, क्योंकि यह घर में तनाव और विवादों का कारण बन सकता है। कंटीली और नुकीली चीजें अक्सर नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं, जो घर के सदस्यों के बीच संबंधों में तनाव पैदा कर सकती हैं। इस दिन सुख और शांति देने वाले पौधे जैसे तुलसी या अशोक के पौधे अच्छे माने जाते हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
नुकीली चीजें लाना अशुभ
इस दिन नुकीली और धारदार चीजों को खरीदना भी अशुभ माना जाता है। इसका कारण यह है कि ये वस्तुएं आपके घर में कलह और विवादों को जन्म देती हैं। विशेषकर छूरी, चाकू, कैंची, कुल्हाड़ी आदि जैसी चीजों को घर लाने से पारिवारिक रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। यह भी माना जाता है कि इन चीजों के घर में लाने से परिवार में निराशा और बुरी घटनाओं का आना शुरू हो सकता है।