-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Indian National Flag Astrology Spiritual Significance Tiranga
हमारे राष्ट्रीय ध्वज का ज्योतिष और आध्यात्मिकता से क्या है संबंध? तिरंगा से जुड़ी इस बात को जानकर चौंक जाएंगे
- Written By: सीमा कुमारी
Tiranga Astrology: भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि ज्योतिष और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक माना जाता है। इसके तीनों रंग जीवन के मूल सिद्धांत- त्याग, शांति और विकास का संदेश देता है।

सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज नहीं, आध्यात्मिक पहचान (सौ.सोशल मीडिया)
Astrology 0f Indian Flag: भारत 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, सम्मान और गरिमा के साथ मनाने जा रहा है। यह दिन हर भारतीय के लिए सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि गर्व, स्वाभिमान और लोकतांत्रिक पहचान का प्रतीक भी है।
इन ऐतिहासिक और गौरवशाली उत्सवों के केंद्र में हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है, जो हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना जागृत करता है। तिरंगा न केवल हमारी आज़ादी और संविधान का प्रतीक है, बल्कि इसके पीछे गहरा ज्योतिषीय और आध्यात्मिक अर्थ भी छिपा है।
हमारे राष्ट्रीय ध्वज का हर रंग और अशोक चक्र ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत मायने रखता है। तिरंगे झंडे के तीनों रग ग्रहों और देवियों से भी जुड़े हैं। आइए यहां इस बारे में विस्तार से जानते हैं
सम्बंधित ख़बरें
Shiva Symbolism: Gen Z को क्यों जानने चाहिए भगवान शिव के ये प्रतीक? इनमें छिपे हैं जीवन बदलने वाले संदेश
कब्रिस्तान विवाद में फंसे दो मौलाना, एक ने दूसरे पर लगाया कब्र बेचकर करोड़ो की वसूली का आरोप..
Sankashti Chaturthi Vrat: गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, जानें पूजा विधि और रोचक कथा
Friendship Day 2026: कृष्ण-सुदामा से राम-हनुमान तक, पौराणिक मित्रताओं से सीखें सच्ची दोस्ती के 5 अनमोल सबक
सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज नहीं, आध्यात्मिक पहचान
हर देश का राष्ट्रीय ध्वज उसकी पहचान होता है, लेकिन भारत का तिरंगा इससे कहीं आगे बढ़कर देश की वेदांतिक परंपरा, आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है। तिरंगे के रंग केवल प्रतीकात्मक नहीं हैं, बल्कि वे जीवन के तीन मूल स्तंभ—बलिदान, ज्ञान और विकास—को दर्शाते हैं। यही कारण है कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को आध्यात्मिक दृष्टि से भी अत्यंत पावन माना जाता है।
क्या कहता है केसरिया रंग?
तिरंगे का सबसे ऊपर स्थित केसरिया रंग त्याग, बलिदान और साहस का प्रतीक है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह रंग मंगल और सूर्य ग्रह से जुड़ा माना जाता है। मंगल जहां साहस, ऊर्जा और शक्ति का कारक है, वहीं सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व और जीवन शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।
यही वजह है कि केसरिया रंग देशवासियों में उत्साह, सकारात्मक ऊर्जा और दृढ़ संकल्प का संचार करता है। इस रंग को देखते ही देशप्रेमियों के हृदय में देशभक्ति की ज्वाला प्रज्वलित हो उठती है।
केसरिया रंग और देवी लक्ष्मी का संबंध
केसरिया या पीला रंग उत्साह, धन, आंतरिक सुख और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। आध्यात्मिक दृष्टि से यह रंग तीन देवियों में से देवी लक्ष्मी से जुड़ा है, जो समृद्धि और आंतरिक आनंद की प्रतीक हैं। यह रंग व्यक्ति को उसकी अंतर्निहित शक्ति और क्षमताओं का बोध कराता है।
क्या कहता है तिरंगे का सफेद रंग?
तिरंगे के मध्य स्थित सफेद रंग शांति, सत्य और पवित्रता का प्रतीक है। ज्योतिष शास्त्र में इसका संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से माना गया है। चंद्रमा मन की शांति और भावनात्मक संतुलन को दर्शाता है, जबकि शुक्र प्रेम, सौंदर्य और सामंजस्य का कारक है। सफेद रंग देश की एकता, अहिंसा और संतुलन के सिद्धांत को प्रतिबिंबित करता है।
यह भी पढ़ें:-Republic Day 2026: बोरिंग Thank You नहीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का दें ये देशभक्ति भरा जवाब
सफेद रंग और देवी सरस्वती का प्रतीक
सफेद रंग ज्ञान की देवी मां सरस्वती का प्रतिनिधित्व करता है। यह गाय के श्वेत रंग और उसके शुद्ध दूध का भी प्रतीक है, जो सत्व गुण को दर्शाता है। सफेद हंस विवेक का प्रतीक माना जाता है, जिस पर भगवान ब्रह्मा विराजमान हैं। यह हमें सही और गलत के बीच अंतर करना सिखाता है और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
क्या कहता है हरा रंग?
तिरंगे का निचला रंग हरा समृद्धि, प्रगति और जीवन का प्रतीक है। ज्योतिष के अनुसार, यह रंग बुध ग्रह से जुड़ा है, जो बुद्धि, संवाद और संतुलन का कारक माना जाता है। हरा रंग सकारात्मक सोच, विकास और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करता है।
देवी प्रकृति का प्रतीक
सनातन धर्म में प्रकृति को देवी जगदंबा का स्वरूप माना गया है। हरा रंग प्रकृति की संरक्षण शक्ति से जुड़ा है, जो हरियाली, कृषि और पर्यावरण संरक्षण का संकेत देता है। पौधे ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जो जीवन की रक्षा करती है। इस प्रकार तिरंगे का हरा रंग कृषि परंपरा, प्रकृति और जीवनदायिनी शक्ति का प्रतीक बनता है।
अशोक चक्र: धर्म और निरंतर प्रगति का संदेश
सफेद रंग के मध्य स्थित नीला अशोक चक्र कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर गति का प्रतीक है। ज्योतिष में नीला रंग शनि और गुरु ग्रह से जुड़ा माना गया है। शनि कर्तव्य, अनुशासन और धैर्य सिखाते हैं, जबकि गुरु ज्ञान, विवेक और आध्यात्मिक विस्तार का प्रतीक हैं। अशोक चक्र हमें धर्म, सत्य और सतत प्रगति के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
Indian national flag astrology spiritual significance tiranga
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के खिलाफ आंदोलन, इसे लेकर इतनी चिंताएं क्यों हैं?
Aug 03, 2026 | 09:08 AMJana Nayagan Collection Day 11: संडे पर गरजा विजय का जलवा, ‘जन नायकन’ ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई
Aug 03, 2026 | 09:06 AMShiva Symbolism: Gen Z को क्यों जानने चाहिए भगवान शिव के ये प्रतीक? इनमें छिपे हैं जीवन बदलने वाले संदेश
Aug 03, 2026 | 09:03 AMUP विधानसभा का मानसून सत्र आज से: पहली बार गूंजेगा पूरा वंदे मातरम्, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
Aug 03, 2026 | 09:01 AMमुरैना में सरकारी जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो सगे भाइयों की मौत, दो गंभीर
Aug 03, 2026 | 08:56 AMपप्पू यादव के घर हंगामा: चप्पल फेंकने के आरोपी हैप्पी शर्मा का दावा- हमारे पास कोई हथियार नहीं था
Aug 03, 2026 | 08:55 AMUP Vidhan Sabha: सर्वदलीय बैठक में बनी सहमति, कल योगी कैबिनेट की बैठक में अनुपूरक बजट पर लगेगी मुहर
Aug 03, 2026 | 08:50 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM













