अमरनाथ यात्रा के दौरान रखें ये ध्यान (सौ.सोशल मीडिया)
जैसा कि, आज से भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है वहीं पर यात्रा में शामिल होने के श्रद्धालुओं का पहला जत्था निकल गया है। इस यात्रा में शामिल होने के देश के कई हिस्सों से लोग पहुंचते है कहते हैं बाबा बर्फानी का दरबार ठंडा होता है तो वहीं पर इस यात्रा को सबसे कठिन यात्रा कहा जाता है।
अमरनाथ धाम में वैसे तो तीर्थयात्रियों के लिए मेडिकल कैंप, फूड औऱ रहने के लिए व्यवस्था मुस्तैद है लेकिन अगर आप घर से यात्रा के लिए निकल रहे है तो आपको पैकिंग के दौरान इन बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है। पैकिंग में आज किन तरह के कपड़ों को लेकर जाना है इसे लेकर हम बताते है।
आपको बताते चलें कि, अमरनाथ यात्रा के दौरान आप इन प्रकार के कपड़ों को ले जाएंगे तो आपके लिए सहूलियत होगी, जानते हैं..
1- बैग में रखें आरामदायक कपड़ें
अमरनाथ यात्रा के पैकिंग बैग में आप ऐसे कपड़े रखें जो आपको पहनने पर आरामदायक लगते हो। अगर आप गलती से टाइट कपड़े ले जाते है तो चढ़ाई करने में परेशानी आती है इतना ही नहीं सांस लेने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
2-हाई नेक और ऊनी कपड़े रखें
अमरनाथ यात्रा ले जाने वाले बैग में आप तापमान को देखते हुए हाई नेक वाले कपड़े ही साथ रखें इससे आपको ठंड नहीं लगेगी। कश्मीर में मौसम ठंडा होता है क्योंकि यहां का तापमान इन दिनों गिर जाता है इसे देखते हुए आप ऊनी कपड़ों को साथ रखें। साइज के अनुसार अच्छे ही ऊनी कपड़ों को रखेंगे तो आपको किसी प्रकार का तापमान प्रभावित नहीं करेगा।
3- नहीं भूलें रेनकोट ले जाना
अमरनाथ यात्रा के दौरान आप अपने साथ रेनकोट अवश्य लेकर जाएं, क्योंकि वहां बारिश कभी भी हो जाती है। ऐसे में अपने साइज का परफेक्ट फिट वाला रेनकोट अपने साथ लेकर जाएं। जिससे आपको बारिश में भीगना न पड़े।
4- गर्म कपड़ें यह भी है जरूरी
यात्रा के दौरान अगर आप ऊनी कपड़ों के साथ ही मफलर, दस्ताने, गर्म मोजे और गर्म टोपी को रखते है तो आप पर ठंड का ज्यादा तापमान परेशान नहीं करेगा औऱ बर्फीला वातावरण का असर भी कम होगा।