दशहरा को अगर दिख जाए नीलकंठ पक्षी तो शुभ ही शुभ, जानिए क्या है पौराणिक कथा
Dussehra and Neelkanth Bird: आज देशभर में विजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है। कहा जाता है कि, दशहरा पर अगर नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाएं तो इससे दरिद्रता दूर होती है और भाग्य चमक सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
क्यों दशहरे पर नीलकंठ का दिखना शुभ होता है (सौ.सोशल मीडिया)
Significance Of Seeing Neelkanth Bird: आज 2 अक्टूबर, गुरुवार के दिन देशभर में विजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा जो हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस त्योहार से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। जैसे नीलकंठ पक्षी का देखना।
कहा जाता है कि, दशहरा पर अगर नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाएं तो इससे दरिद्रता दूर होती है और भाग्य चमक सकता है। ऐसे में बहुत लोग नीलकंठ पक्षी के दर्शन करने के लिए आकाश में देखते रहते हैं। साथ ही, इस दिन शमी के पेड़ की पूजा का भी विधान है। ऐसे में आज दशहरा के पावन अवसर पर आइए जानते है इस दिन नीलकंठ देखना क्यों शुभ होता है और दर्शन के समय किस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।
क्यों दशहरे पर नीलकंठ का दिखना शुभ होता है
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर साल दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। यह वह दिन है, जब भगवान राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी। दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी (Neelkanth on Dussehra) को देखने का बहुत ही खास महत्व माना गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष कब से शुरू होगा? जानें श्राद्ध की तिथियां, महत्व और पितृ दोष शांति मंत्र
Ganesh Mantra: शिक्षा और करियर में चाहिए तरक्की? बुधवार को करें इन गणेश मंत्रों का जप
Lord Ganesha: गणेश जी की कृपा चाहिए? पूजा में चढ़ाएं ये खास फूल, इनसे करें परहेज
Miraculous Shakti Peethas: भारत के 3 रहस्यमयी शक्तिपीठ, जिनके चमत्कार आज भी विज्ञान के लिए हैं पहेली
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रावण विजय से पहले भगवान राम को भी नीलकंठ के ही दर्शन हुए थे। ऐसे में दशहरे पर नीलकंठ देखने को परम्परा सदियों से चली आ रही है और इसे एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसलिए सनातन धर्म में दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी को देखना शुभ माना गया है।
शिवजी ने नीलकंठ के रूप में दिया दर्शन
लंकापति रावण का अंत करने के बाद श्रीराम पर ब्राह्माण हत्या का पाप लग गया था। ऐसे में भगवान राम ने लक्ष्मण के साथ मिलकर शिवजी की पूजा-अर्चना की और खुद को ब्राह्मण हत्या के पाप से मुक्त करवाया। उस समय भगवान शिव नीलकंठ पक्षी के रूप में धरती पर आए थे और सभी लोगों को अपने दर्शन दिए थे।
इसे भी पढ़ें–आज दशहरा के दिन घर ले आएं ये शुभ चीजें, खुल जाएगा किस्मत का ताला
नीलकंठ पक्षी के दर्शन से जीवन में आती है सुख-समृद्धि
मान्यता है कि दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी के केवल दर्शन हो जाना ही बहुत शुभ संकेत होता है। इससे व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। साथ ही, नीलकंठ को शुभ और विजय का संकेत भी माना गया है। लेकिन इस पक्षी के दर्शन होना बहुत दुर्लभ है। ऐसे में अगर आपको नीलकंठ दशहरा पर दिख जाए तो इससे जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है।
