Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिवाली के दिन अगर दिख जाए छिपकली, तो जानिए इसका असर

धनतेरस या दिवाली की रात को किसी के घर में छिपकली दिखाई दे, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। इसे महालक्ष्मी के आगमन का संकेत समझा जाता है, जो घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि का प्रतीक है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Oct 26, 2024 | 03:18 PM

दिवाली के दिन छिपकली का दिखना बहुत शुभ

Follow Us
Close
Follow Us:

Diwali 2024:दीवाली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों मे से एक है  हर साल कार्तिक माह के अमावस्या तिथि को दीवाली मनाई जाती है। इस बार यह त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दिवाली का पर्व केवल रोशनी और मिठाइयों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह अनेक सांस्कृतिक मान्यताओं और प्रतीकों से भरा होता है, दीवाली के रात में छिपकली का दिखना बहुत शुभ माना जाता है।

हालांकि, वैसे तो छिपकली कई बार दीवार पर आसानी से दिख जाती है, लेकिन यदि व्यक्ति को दीवाली के त्योहार पर छिपकली दीवार पर रेंगती हुई दिखाई देती है तो पता चलता है कि लक्ष्मी जी की कृपा होने वाली है। मान्यताओं के अनुसार, छिपकली के दिखने से पैसों की तंगी दूर होती है और ज्यादा से ज्यादा पैसा आता है। ऐसे में आइए जानते हैं दिवाली वाले दिन छिपकली का दिखने का रहस्य।

क्या छिपकली का दिखना किसी शुभ संकेत का प्रतीक है

सम्बंधित ख़बरें

यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर

पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम

सस्ते स्मार्टफोन, लैपटॉप, घड़ी मिलेंगे, इस दिन से शुरू हो रही Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल

क्यों मनाई जाती है ‘देव दिवाली’, जानिए क्यों त्रिपुरासुर के वध से जुड़ा है इस पर्व का संबंध

दिवाली की रात छिपकली का दिखना कई संस्कृतियों में शुभ संकेत माना जाता है, इसे समृद्धि और भाग्य का प्रतीक समझा जाता है, कुछ लोग मानते हैं कि इसका दिखना घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, इसलिए इसे शुभ समय के रूप में देखा जा सकता है।

दिवाली के दौरान छिपकली का दिखना घर के वास्तु पर क्या प्रभाव डालता है

दिवाली के दौरान छिपकली का दिखना वास्तु-शास्त्र के अनुसार सकारात्मकता का संकेत होता है। इसे घर में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला माना जाता है, अगर घर में छिपकली दिखाई देती है, तो यह संकेत है कि घर में अच्छी ऊर्जा का प्रवाह हो रहा है, इसे वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है, जो घर के वातावरण को संतुलित रखता है।

मान्यता है कि धनतेरस से लेकर भाई दूज तक के पांच दिनों में छिपकली अक्सर अदृश्य रहती है और नजर नहीं आती। लेकिन अगर धनतेरस या दिवाली की रात को किसी के घर में छिपकली दिखाई दे, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। इसे महालक्ष्मी के आगमन का संकेत समझा जाता है, जो घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि का प्रतीक है।

छिपकली दिखने के पीछे छिपी धार्मिक मान्यता

धार्मिक दृष्टिकोण से यह भी माना जाता है कि दिवाली की रात छिपकली को देखने से पूरे साल घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। जीवन की आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

इसलिए दिवाली के अवसर पर छिपकली का दिखना अशुभ नहीं बल्कि शुभ माना गया है। हालांकि यह एक धार्मिक मान्यता है और भारतीय संस्कृति और परंपराओं में इसका एक खास महत्व है।

लोगों का कहना है कि दिवाली के अवसर पर छिपकली महालक्ष्मी का संकेत है और यह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता लाती है। इसलिए, दिवाली के दौरान अगर आपको छिपकली दिखाई दे, तो घबराएं नहीं, बल्कि इसे शुभ संकेत समझकर भगवान का धन्यवाद करें।

 

If you see a lizard on diwali

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2024 | 03:18 PM

Topics:  

  • Diwali

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.