Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हों, तो नियम नोट कर लीजिए, सामग्री की लिस्ट भी

हर साल शिव भक्तों द्वारा धूमधाम और भक्ति के साथ कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। यह पवित्र यात्रा भगवान शिव को समर्पित है। इसमें शामिल होने से भक्तों के सभी कष्टों का अंत होता है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Jul 20, 2025 | 10:57 AM

ये है कांवड़ यात्रा पूजा सामग्री लिस्ट (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

शिवभक्तों की आस्था का प्रतीक सावन मास के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाती है। जो इस बार आगामी 11 जुलाई, शुक्रवार 2025 से शुरू होने जा रहा हैं, जो 9 अगस्त तक चलेगा। इस यात्रा में हिंदू श्रद्धालु पवित्र नदियों से जल भरकर लंबी दूरी तय करते हैं और उस जल को शिवलिंग या ज्योतिर्लिंग पर अर्पित करते हैं।

सावन के सोमवार, प्रदोष व्रत और शिवरात्रि के दिन कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि इन शुभ तिथियों पर शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

ऐसे अगर आप पहली बार कांवड़ यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो आइए इस आर्टिकल में इससे जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

कांवड़ यात्रा पूजा सामग्री

आपको बता दें, कांवड़ यात्रा के दौरान हिंदू श्रद्धालुगण को कुछ सामग्रियों की आवश्यकता होती है। जो इस प्रकार है-

गंगाजल ले जाने के लिए पात्र यानी बर्तन

कांवड़ यात्रा के दौरान गंगाजल ले जाने के लिए किसी पात्र का होना ही बेहद जरूरी हैं। यह पीतल, तांबे या प्लास्टिक का पात्र हो सकता है, जिसे सावधानी से ले जाया जाता है।

भगवान शिव की छोटी प्रतिमा या तस्वीर

कांवड़ यात्रा के दौरान आपको भगवान शिव की छोटी प्रतिमा या तस्वीर रखना भी अनिवार्य है। इसे कांवड़ के साथ रखा जा सकता है।

धूप-बत्ती और माचिस

रास्ते में या पड़ाव पर शिवजी की पूजा के लिए धूप-बत्ती और माचिस भी होनी चाहिए।

कपूर – आरती के लिए।

रुद्राक्ष की माला – जप के लिए।

चंदन, भस्म या गोपी चंदन – शिवजी को लगाने के लिए।

एक छोटा घंटा – आरती या पूजा के समय बजाने के लिए।

फूल – सफेद रंग के फूल।

पूजा की थाली – इन सभी सामग्री को रखने के लिए।

साफ वस्त्र – सफाई के लिए।

क्या है कांवड़ यात्रा के नियम

  • कांवड़ यात्रा के दौरान पूर्ण सात्विकता का पालन करना चाहिए।
  • यात्रा के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
  • जब तक आप शिव मंदिर नहीं पहुंच जाते और जलाभिषेक नहीं कर देते, तब तक कांवड़ को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए।
  • अगर आराम करना है, तो उसे किसी पेड़ पर या किसी साफ स्थान पर टांग दें।
  • यात्रा के दौरान जोर से बोलना, अपशब्दों का प्रयोग करने से बचें।
  • पूरी यात्रा के समय शिव भजन और मंत्रों का जप करें।
  • रास्ते में अन्य कांवड़ यात्रियों की मदद करें और सेवा का भाव रखें।
  • सफाई का पूरा दें।
  • यात्रा शुरू करने से पहले भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा और यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लें।

सावन में पहली बार सोमवार का व्रत करने वाले नियम जान लीजिए, फलीभूत होगी पूजा

शिव पूजन मंत्र

कांवड़ यात्रा के दौरान कावड़ियां शिव पूजन मंत्र जापे

ॐ नमः शिवाय॥
ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः॥
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

If you are carrying kanwad for the first time then note down the puja material and rules

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2025 | 05:07 PM

Topics:  

  • Lord Shiva
  • Religion
  • Sawan Somwar

सम्बंधित ख़बरें

1

पौष पूर्णिमा 2026: 3 जनवरी को करें नवग्रहों की शांति के 10 महाउपाय, सभी दु:ख होंगे दूर

2

माघ मेला 2026: 3 जनवरी से होगा शुरू, प्रयागराज संगम के छह प्रमुख स्नान पर्वों की तिथियां और महत्व

3

कन्या मासिक राशिफल जनवरी 2026: नए साल के पहले महीने में चमकेगी किस्मत, बस सेहत को लेकर रहें सतर्क

4

सिंह राशिफल जनवरी 2026: पारिवारिक कलह और व्यापार में चुनौतियां, जानें कैसा रहेगा आपका यह महीना?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.