-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- There Is A Tradition Of Sowing Barley During Navratri
नवरात्रि में जौ बोए बिना मां की आराधना है अधूरी, जानिए इसकी पौराणिक कथा
- Written By: दीपिका पाल

नवरात्रि पर क्यों बोते है ज्वारे (डिजाइन फोटो)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: 9 अप्रैल से जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित ‘चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024) महापर्व की शुरुआत हो गई है। आपको बता दें, जिसमें माता के भक्त पूरी श्रद्धा के साथ मां भगवती की पूजा (Puja) अर्चना करते है। चाहे शारदीय नवरात्र हो, चैत्र नवरात्र हो या फिर गुप्त नवरात्र हो। ज्योतिषियों के अनुसार, सनातन धर्म में नवरात्रि पर ज्वारे या जौ का बहुत अधिक महत्व होता है। नवरात्र के पहले दिन ही घट स्थापना के साथ ही जौ बोए जाते है। ऐसा माना जाता है कि जौ के बिना मां दुर्गा की पूजा अधूरी होती है।
आखिर नवरात्रि में क्यों बोए जाते हैं जौ
कलश स्थापना के साथ मिट्टी के बर्तन में जौ बो दिए जाते है। यह परंपरा हिंदू धर्म में सदियो से चली आ रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर नवरात्रि में जौ क्यों बोए जाते हैं और इसके पीछे क्या धार्मिक वजह है? ऐसे में आइए जानें इस बारे में। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब भगवान ब्रह्मा ने इस सृष्टि की स्थापना की तब वनस्पतियों में जो पहली फसल विकसित हुई थी वह ‘जौ’ थी। इसी कारण से नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना के साथ पूरे विधि-विधान से जौ बोई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जौ को भगवान ब्रह्मा का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए घट स्थापना के समय नवरात्रि में जौ की सबसे पहले पूजा की जाती है और उसे कलश में भी स्थापित किया जाता है।
मिट्टी के बर्तन में बोए जाते है जौ
आपको बता दें, कई लोग जौ को ज्वारे भी कहते है। नवरात्रि के समय मंदिर, घर और पूजा पंडालों में मिट्टी के बर्तनों में ज्वारे बोए जाते हैं, और प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा आराधना से पहले इनमें नियमित रूप से जल अर्पित किया जाता है। धीरे-धीरे यह अंकुरित होकर बढ़ने लगते हैं और कुछ दिनों में हरी-भरी फसल की तरह दिखाई देने लगते है। नवरात्रि के समापन पर इनको किसी नदी या तालाब में प्रवाहित कर दिया जाता है।
सृष्टि की है पहली फसल
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
मान्यता के अनुसार मां दुर्गा की पूजा स्थल पर ज्वारे इसलिए बोए जाते हैं, क्योंकि धार्मिक ग्रंथों में इस सृष्टि की पहली फसल के रूप में जौ को ही बताया गया है। एक अन्य मान्यता के अनुसार जौ ही भगवान ब्रह्मा है। इसलिए हमेशा अन्न का सम्मान करना चाहिए, इन्हीं सब कारणों से जौ का इस्तेमाल पूजा में किया जाता है।
बोए गए जौ देते हैं संकेत
नवरात्रि के पहले जौ बोए जाते हैं और 9 दिनों तक उनकी देखभाल व पूजा-अर्चना की जाती है। जब जौ उगने लगते हैं तो यह आपके जीवन में आने वाले शुभ व अशुभ समय का संकेत देते है। यदि नवरात्रि के बाद 2 से 3 दिन में ही जौ उगने लगे तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आप पर माता रानी की कृपा बनी हुई है। वहीं यदि 2-3 दिन में जौ नहीं उगते तो यह अच्छा संकेत नहीं है। इसका मतलब है कि आपको किसी भी कार्य के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
There is a tradition of sowing barley during navratri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














