राम दरवार (सौ.AI)
Kab Hai Ram Navami 2026 : 27 मार्च को राम नवमी का पर्व पूरे देशभर में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को समर्पित रामनवमी का महापर्व हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी यानी चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन मनाया जाता है।
नौ दिनों तक चलने वाली नवरात्रि पर आदि शक्ति मां दुर्गा की उपासना की जाती है फिर नवरात्रि के नौवें दिन धूम-धाम के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। ज्योतिषयों के मुताबिक, इस दिन किए गए पूजा-पाठ और उपाय विशेष फलदायी माने जाते हैं।
कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी, कर्ज या धन की कमी से परेशान है, तो राम नवमी के दिन कुछ विशेष चीजें चढ़ाने और उपाय करने से राहत मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं ये आसान और अचूक उपायों के बारे में-
शास्त्रों के अनुसार, राम नवमी के शुभ अवसर पर भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर चढ़ाना शुभ बताया गया है। ऐसा करने से भगवान श्रीराम के साथ हनुमान जी की कृपा होती है। अगर आप चाहते है कि, आप पर श्रीराम के साथ हनुमान जी की कृपा हो,तो इस शुभ तिथि हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर चढ़ाना ना भूलें।
राम नवमी के शुभ दिन पर भगवान राम के चरणों में 108 तुलसी के पत्ते अर्पित करें। प्रत्येक पत्ते पर चंदन से ‘राम’ नाम लिखें। कहा जाता है कि, यह उपाय धन लाभ के द्वार खोलता है और जीवन की कंगाली को दूर करता है।
ज्योतिषयों के अनुसार, राम जन्मोत्सव के शुभ दिन पर दक्षिणावर्ती शंख में दूध और गंगाजल भरकर भगवान राम का अभिषेक करें। बताया जाता है कि, ऐसा करने से भगवान राम के साथ मां लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती हैं और घर में स्थिर लक्ष्मी का वास होता है।
ज्योतिष एवं लोक मान्यता के अनुसार, राम जन्मोत्सव के शुभ दिन पर राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना बड़ा फलदायी माने जाते हैं। यदि आप शत्रुओं से परेशान हैं तो राम नवमी पर राम रक्षा स्तोत्र का पाठ अवश्य करें। बताया जाता है कि यह आपके चारों ओर एक सुरक्षा कवच का काम करता है।
यह भी पढ़ें:-कल है दुर्गा अष्टमी, इस शुभ समय में करें कन्या पूजन, खुलेंगे भाग्य के द्वार