Dustbin Vastu Tips: गलत दिशा में रखे डस्टबिन से कंगाली का खतरा, जानिए घर में कहां रखें कूड़ेदान

Dustbin Vastu Tips For Positive Energy:वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में डस्टबिन को गलत दिशा में रखने से नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। जानिए कूड़ेदान रखने की सही दिशा कौन-सी हैं।
Where To Keep Dustbin At Home
कहां रखें डस्टबिन? ( सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Where To Keep Dustbin At Home : घर की किचन को सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं माना जाता, बल्कि ये पूरे घर की ऊर्जा से जुड़ी होती है। वास्तु शास्त्र में किचन को बहुत अहम स्थान बताया गया है, क्योंकि यहीं से परिवार की सेहत और सुख-शांति जुड़ी होती है।

आज के समय में सिंक के नीचे कूड़ेदान रखने का ट्रेंड काफी चल पड़ा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जाने अनजाने में की गई ये गलती भयंकर वास्तु दोष उत्पन्न कर सकती है। ऐसे में आइए जानिए किचन में डस्टबिन रखना चाहिए?

किचन में डस्टबिन रखें या नहीं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में डस्टबिन रखना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा माना जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और मां अन्नपूर्णा की कृपा प्रभावित हो सकती है। हालांकि, यदि मजबूरी में किचन में डस्टबिन रखना पड़े, तो स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए और कुछ वास्तु नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है।

कहां रखें डस्टबिन?

डस्टबिन रखने के लिए घर की दक्षिण दिशा या दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य कोण) को सबसे उपयुक्त माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में नकारात्मक ऊर्जा का निवारण होता है, इसलिए यहां डस्टबिन रखना वास्तु के अनुसार अधिक सही और संतुलित माना जाता है।

इन दिशाओं में न रखें डस्टबिन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, भूलकर भी डस्टबिन को उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक प्रभाव, मानसिक तनाव और आपसी विवाद बढ़ने की संभावना मानी जाती है। इसके अलावा, मंदिर के नीचे या उसके आसपास डस्टबिन रखना भी अशुभ माना जाता है, क्योंकि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है और देवी-देवताओं की कृपा कम होने की मान्यता है।

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

डस्टबिन हमेशा ढक्कन वाला होना चाहिए और उसे नियमित रूप से खाली करते रहना चाहिए। इसकी सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है ताकि गंदगी जमा न हो। स्वच्छता बनाए रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और वातावरण शांत एवं सकारात्मक बना रहता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com