Home Peace Remedies: घर की अशांति और क्लेश से कैसे मिलेगा छुटकारा? आज़मा कर देखिए ये अचूक उपाय, आएगी खुशहाली
Home Peace Remedies 2026 : घर में लगातार अशांति, विवाद और क्लेश का माहौल परिवार की सुख-शांति को प्रभावित कर सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ सरल उपाय अपनाकर नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
वास्तुटिप्स ( सौ.सोशल मीडिया)
Ghar Ke Kalesh Dur Karne Ke Upay: हर व्यक्ति अपने परिवार को एक बेहतर और खुशहाल जीवन के लिए दिन-रात मेहनत करता है। ताकि बेहतर और खुशहाल जीवन दे सकें। लेकिन कई बार तमाम सुख-सुविधाएं होने के बावजूद घर में बिना किसी वजह के आपस में कहासुनी, लड़ाई -झगड़ा होने लगता है।
यदि आपके घर में भी ऐसी समस्या हो रही है। परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल की कमी दिखने लगी है, तो इसके पीछे पारिवारिक कुंडली के दोष या घर का वास्तु दोष हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ बेहद आसान और अचूक उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने घर के क्लेश को दूर कर सकते हैं और रिश्तों में फिर से वही पुरानी मिठास वापस ला सकते है।
घर के क्लेश को दूर करने के लिए अपनाए ये वास्तु उपाय
-
सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं
वास्तु शास्त्र में घर के क्लेश को दूर करने के लिए घर के मंदिर में रोजाना सुबह और शाम शुद्ध घी का दीपक जलाना शुभ बताया गया है। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक वातावरण का संचार होता है। दीपक की लौ मन को भी शांति प्रदान करती है, जिससे परिवार के सदस्यों के प्रेमभाव बढ़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
-
गायत्री मंत्र का जाप करें
वास्तु शास्त्र में घर के क्लेश को दूर करने के लिए घर के मंदिर में रोजाना सुबह और शाम शुद्ध घी का दीपक जलाने के अलावा, गायत्री मंत्र का जाप करना भी शुभ बताया गया है। हिन्दू धर्म ग्रथों में गायत्री मंत्र को सबसे प्रभावशाली मंत्रों में से एक माना जाता है। रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करने से मन शांत रहता है और सकारात्मक सोच विकसित होती है।
-
तुलसी के पौधे की करें पूजा
हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र माना गया है। मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने और उसकी पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है।
-
करें भगवान की पूजा
घर के क्लेश को दूर करने के लिए घर के मंदिर में रोजाना कुछ समय पूजा, प्रार्थना या भजन-कीर्तन में लगाएं तो ऐसा करने से घर में आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है।
ये भी पढ़ें–Gayatri Jayanti 2026: गायत्री जयंती 2026 की आ गई सही तिथि, यहां जानिए पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
-
साफ-सुथरा रखें
धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं में सफाई का विशेष महत्व बताया गया है। घर में गंदगी, टूटी-फूटी वस्तुएं और बेकार सामान नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने वाली चीजें मानी जाती है। इसलिए समय-समय पर घर की सफाई करते रहें और फालतू और खराब चीजों को हटाते रहें।
-
कपूर और लौंग जलाए
यदि घर में लगातार तनाव बना रहता है तो शाम के समय कपूर के साथ दो लौंग जलाकर पूरे घर में उसकी सुगंध फैलाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह उपाय नकारात्मकता को कम करने और घर में सुख-शांति बनाए रखने में मदद करता है।
