लाख कोशिशों के बाद भी नहीं बन रहा घर? होलिका दहन पर जौ का ये छोटा सा दाना करेगा बड़ा चमत्कार!
Holika Dahan 2026:अगर घर खरीदने में बार-बार रुकावट आ रही है, तो होलिका दहन के दिन जौ का खास उपाय करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे बाधाएं दूर होती हैं और संपत्ति प्राप्ति के योग बनते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
होलिका दहन उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Holika Dahan Totke: होली हिंदू धर्म के प्रमुख और बड़े त्योहारों में से एक है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से यह पर्व सामाजिक, ज्योतिष और धार्मिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। होली के एक दिन पहले बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन मनाया जाता है। जो कि इस बार 3 मार्च 2026 को पूरे देश भर में मनाया जाएगा।
धार्मिक मान्यता है कि होलिका की पवित्र अग्नि में अपनी नकारात्मक ऊर्जा, कष्ट और बाधाओं को समर्पित करने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। ज्योतिषयों के अनुसार, होलिका दहन के दौरान किए गए छोटे-छोटे उपाय करना बड़ा कारगर बताया गया हैं।
अगर आप भी अपने सपनों का आशीयाना जल्द पाना चाहते हैं तो होलिका दहन पर यहां बताए ये उपाय को अपना सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रथ यात्रा 2026 भगवान जगन्नाथ के महाप्रसाद का अद्भुत महत्व, आस्था, परंपरा और समानता का अनुपम प्रतीक
गुप्त नवरात्रि 2026: राशि अनुसार करें देवी उपासना के ये विशेष उपाय, मां की कृपा से दूर होंगी बाधाएं
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026 का शुभारंभ कल से, जानें घटस्थापना का शुभ समय, आसान पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व
Tulsi Plant: राम तुलसी या श्याम तुलसी? घर के लिए कौन-सी मानी जाती है अधिक शुभ, जानिए धार्मिक मान्यता
होलिका दहन के दिन करें ये उपाय
-
जौ या गेहूं सेकना शुभ
ज्योतिषयों के अनुसार, होलिका की अग्नि में साबुत जौ या गेहूं सेकें, अगले दिन भुने हुए जौ घर के सभी सदस्यों को थोड़ा-सा प्रसाद रूप में दें। मान्यता है इसे आर्थिक स्थिरता बढ़ाने में सहायक माना जाता है। ऐसा करने से घर खरीदने आ रही दिक्कतें दूर होती है। कर्ज की समस्या का समाधान होता है।
-
पीली सरसों और काले तिल
अगर आपको लगता है कि आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं या किसी की बुरी नजर लगी है, तो मुट्ठी भर पीली सरसों और थोड़े से काले तिल अपने सिर से सात बार वारकर अग्नि में डाल दें। इससे राहु-केतु के बुरे प्रभाव कम होते हैं।
-
अग्नि में सूखा नारियल अर्पित करें
धन प्राप्ति के लिए होलिका दहन के समय एक सूखा नारियल लें और उसमें थोड़ा सा बूरा/चीनी और घी भर दें। इसे जलती हुई होलिका की अग्नि में अर्पित कर दें।
यह भी पढ़ें:-2026 का पहला चंद्र ग्रहण बदल देगा भाग्य! अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय
ऐसी मान्यता है कि इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है और लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बनते हैं।
-
सरसों के तेल का दीपक जलाएं
नजर दोष दूर करने के लिए होलिका दहन की रात एक सरसों के तेल का दीपक चौखट पर जलाएं। साथ ही, परिवार के सभी सदस्यों के सिर से एक-एक गोमती चक्र सात बार वार कर यानी उतारकर अग्नि में डाल दें। कहा जाता है कि, इससे नजर दोष दूर होता है और घर में सुख समृद्धि बढ़ती हैं।
