Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

होली के दिन कर लें ये 3 महाउपाय, पूरे साल नहीं होगी पैसों की दिक्कत!

Holi Upay: होली के पावन दिन किए गए ये 3 महाउपाय पूरे साल धन-संपत्ति और समृद्धि बनाए रखने में सहायक माने जाते हैं। जानिए कैसे मां लक्ष्मी की कृपा से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Feb 26, 2026 | 04:41 PM

Holi Upay: होली के पावन दिन किए गए ये 3 महाउपाय पूरे साल धन-संपत्ति और समृद्धि बनाए रखने में सहायक माने जाते हैं। जानिए कैसे मां लक्ष्मी की कृपा से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी।

Follow Us
Close
Follow Us:

Holi Remedies: रंगों का त्योहार होली दिवाली के बाद भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला है होली का इंतजार लोग पूरे साल बेसब्री से करते हैं। इस साल 2026 होली का त्योहार 4 मार्च को पूरे देश भर मनाया जा रहा है।

जैसा कि,जानते है कि फाल्गुन पूर्णिमा की रात जब होलिका दहन की अग्नि प्रज्वलित यानी जलती होती है, तो उसे केवल एक पौराणिक घटना नहीं माना जाता, बल्कि जीवन की नकारात्मकता को जलाने का प्रतीक भी समझा जाता है।

धर्मग्रंथों में बताया गया है कि होली की सुबह किए गए कुछ विशेष उपाय पूरे वर्ष सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखते है।

सम्बंधित ख़बरें

महाकाल मंदिर में कब मनाई जाएगी होली? दरबार ने दूर किया चंद्र ग्रहण वाला कन्फ्यूजन, आप भी जान लीजिए सही तिथि

100 गलतियों के बाद मिला दंड, शिशुपाल की कहानी से सीखिए कब खत्म होती है माफी की सीमा

चैत्र नवरात्रि में ये 10 काम भूल से भी न करें, फिर देखिए जीवन में चमत्कार! जानिए नवरात्रि की तिथि

होली 2026: दादर-नई दिल्ली सहित कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत

होली की सुबह किए गए कुछ विशेष उपाय

  • होलिका की राख से करें तिलक

धर्म ग्रथों में होलिका दहन की राख को अत्यंत पवित्र बताया गया है। लोक परंपरा के अनुसार, होली की सुबह स्नान करने के बाद इस राख का तिलक माथे पर लगाने की विशेष परंपरा है।

धार्मिक मान्यता है कि, होलिका की राख माथे पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और जीवन में आ रही आर्थिक व मानसिक बाधाएं दूर होती हैं। यह तिलक केवल एक रीति नहीं, बल्कि एक गहरा प्रतीक है यह दर्शाता है कि आपने अपने भीतर की बुराइयों, अहंकार और नकारात्मक विचारों को अग्नि में समर्पित कर दिया है।

राख का यह तिलक नई शुरुआत, शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है। इसे लगाते समय मन में शुभ संकल्प लेना और ईश्वर का स्मरण करना विशेष फलदायी माना जाता है।

  • सूर्य को अर्घ्य दे

होली की सुबह सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल, थोड़ा गुलाल और लाल पुष्प डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य देना भी शुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार सूर्य को अर्घ्य देने से आत्मबल, स्वास्थ्य और सम्मान में वृद्धि होती है।

ज्योतिष मानता है कि सूर्य मजबूत हो तो व्यक्ति का तेज और निर्णय क्षमता बढ़ती है, जिसका सीधा प्रभाव आर्थिक स्थिरता पर भी पड़ता है।

यह भी पढ़ें:-चैत्र नवरात्रि में ये 10 काम भूल से भी न करें, फिर देखिए जीवन में चमत्कार! जानिए नवरात्रि की तिथि  

  • मुख्य द्वार पर दीप और गुलाल

घर के मुख्य द्वार पर थोड़ा गुलाल छिड़ककर घी का दीपक जलाना शुभ संकेत माना गया है। मान्यता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और दरिद्रता दूर रहती है। कई स्थानों पर इस दिन लक्ष्मी मंत्र का जाप भी किया जाता है, जिससे घर में शांति और समृद्धि बनी रहती है।

श्रद्धा, विश्वास और सकारात्मक संकल्प के साथ किए गए ये छोटे उपाय पूरे साल खुशहाली और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

Holi 2026 3 mahaupay for wealth no money problems all year lakshmi blessings

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 26, 2026 | 04:41 PM

Topics:  

  • Falgun Month
  • Holi
  • Religion

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.