Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कब मनाई जाएगी ‘हरतालिका तीज’, जानिए महिलाओं के लिए क्यों है इस त्योहार का बड़ा महत्व

हरियाली तीज के एक महीने के बाद हरतालिका तीज का पावन व्रत रखा जाता है। जो इस साल 6 सितंबर को मनाई जाएगी। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को ‘हरतालिका तीज’ (Hartalika Teej) का व्रत रखा जाता है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Aug 08, 2024 | 10:35 AM

कब हैं हरतालिका तीज 2024 (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

हिन्दू धर्म में तीज व्रत का बड़ा महत्व है। चाहे वह हरियाली तीज हो या हरतालिका। दोनों व्रत ही व्रत पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए ही रखा किया जाता है। आपको बता दें, हरियाली तीज के एक महीने के बाद हरतालिका तीज का पावन व्रत रखा जाता है। जो इस साल 6 सितंबर को मनाई जाएगी। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को ‘हरतालिका तीज’ (Hartalika Teej) का व्रत रखा जाता है।

इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। तो वहीं अविवाहित लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए ये व्रत करती हैं। इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। हिंदू पौराणिक कथाओं अनुसार सबसे पहले ये व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए रखा था।

जानें हरतालिका तीज की तिथि, मुहूर्त और महत्व

सुहागन और कुंवारी कन्याओं द्वारा हरितालिका तीज का त्योहार मनाया जाता हैं इसका महत्व भी होता हैं चलिए जानते हैं इसके बारे में..

तिथि और शुभ मुहूर्त

इस साल हरतालिका तीज 6 सितंबर को मनाई जाएगी। तृतीया तिथि 5 सितंबर की दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से 6 सितंबर की दोपहर 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। हरतालिका तीज पूजा मुहूर्त 6 सितंबर की सुबह 6 बजकर 2 मिनट से सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

पूजा विधि

1- हरतालिका तीज व्रत के दिन सुबह उठकर स्नान आदि के बाद स्वच्छ कपड़े पहनें। फिर बाद में शुभ मुहूर्त के समय हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प करने के बाद पूजा आरंभ करें। इस दिन माता पार्वती और शिव जी के साथ उनके पुत्र गणेश की पूजा भी की जाती है।

2- माता पार्वती, भगवान शिव शंकर और गणेश जी की मिट्टी की प्रतिमाएं बनाएं। इसके बाद एक चौकी पर स्थापित करें। माता पार्वती को अक्षत, चुनरी, फूल, फल, धूप दीप आदि अर्पित करें। वहीं शिव जी को सफेद चंदन, बिल्वपत्र, भांग, धतूरा आदि अर्पित करें, भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करने चाहिए।

3- भगवान शिव की पूजा करते समय ‘ॐ नमः शिवाय मंत्र’ का जाप करें। उसके बाद शिव, पार्वती गणेश जी को भोग लगाएं। मां पार्वती का पूजन करते समय ॐ उमायै नम: मंत्र का जाप करें। इसके बाद कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना करें।

हरतालिका तीज व्रत की महिमा

हरतालिका तीज ‘हरत’ और ‘आलिका’ शब्द से मिलकर बना है। हरत, यानी हरण और आलिका मतलब सहेली। ‘हरतालिका तीज’ की कथा के अनुसार, पार्वती जी की सहेलियां उनका अपहरण कर उन्हें घने जंगल में ले गई थीं, ताकि पार्वती जी की इच्छा के विरुद्ध उनके पिता उनका विवाह भगवान विष्णु से न कर दें।

यहां उन्होंने ‘हरतालिका तीज’ का निर्जला व्रत रखा, रात्रि जागरण कर शिव की भक्ति में लीन रही थीं। इसके परिणाम स्वरूप उन्हें शिव जी पति के रूप में मिले, इसलिए सुहागनें भी पति की दीर्घायु के लिए इस दिन बिना पानी का व्रत रखती हैं और रात्रि जागरण कर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। ये व्रत करवा चौथ के समान फलदायी माना गया है।

लेखिका- सीमा कुमारी

Haritalika teej will be celebrated on 6 september this year

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2024 | 10:35 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

आज का राशिफल- 8 सितम्बर 2025: सप्ताह का पहला दिन सोमवार इन 4 राशियों को मिल सकता भाग्य का साथ

2

‘रास रंग ठाणे 2025’ इस बार रेमंड ग्राउंड पर,गणेशोत्सव के बाद नवरात्रि महोत्सव की तैयारी

3

आसमान में दिखने वाला है रोमांचक और दिलचस्प नजारा, खून की तरह लाल दिखाई देगा चांद

4

आज है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन बातों का जरुर रखें ध्यान, ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.