हनुमान जी की विशेष कृपा के लिए मंगलवार के दिन इस शुभ पहर में करें पूजा, सारे संकटों का मिलेगा समाधान
Tuesday Hanuman Puja: मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। जानिए मंगलवार को हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा का सबसे शुभ समय और महत्वपूर्ण नियम।
- Written By: सीमा कुमारी
हनुमान जी ( सौ.सोशल मीडिया)
Hanuman Ji Special Worship: हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा- अर्चना की जाती है। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, मंगलवार के दिन बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा करने से भक्तों को हर समस्या से छुटकारा मिल जाता है। जिन लोगों का मंगल कमजोर होता है वो लोग आज के दिन कुछ खास उपायों से इसे मजबूत बना सकते है।
मंगलवार का दिन बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए उत्तम माना जाता है। इस दिन कोई हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कोई हनुमान चालीसा का पाठ तो कोई सुंदरकांड का पाठ करता है। मान्यताओं के अनुसार अगर यही पूजा सही दिन और सही समय पर की जाए, तो ज्यादा फलदायी होती है। आइए जानते हैं हनुमान जी की मंगलवार के दिन पूजा का सही समय क्या है।
मंगलवार के दिन पूजा का सही समय क्या है?
धर्म शास्त्रों में मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा सुबह और शाम के समय करना फलदायी बताया गया है। इस दिन आप सूर्योदय के बाद और शाम को सूर्यास्त के बाद हनुमान जी की पूजा कर सकते है। वैसे पूरे दिन में सूर्यास्त के बाद ही पूजा का शुभ मुहूर्त होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
कैसे करें हनुमान जी की पूजा
मंगलवार के दिन सही विधि के साथ हनुमान जी की पूजा करना शुभ माना जाता है। धर्म गुरु बताते हैं कि, हनुमान जी की पूजा जितनी सरल है उतनी ही कठिन भी है। मंगलवार के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद लाल रंग के वस्त्र पहन ले। कोशिश करें कि इस दिन आपने जो वस्त्र पहने हैं वे सिले हुए न हों ।
ये भी पढ़ें–3 साल बाद सोमवती अमावस्या पर बन रहा ऐसा दुर्लभ संयोग, जीवन में आएगी पॉज़िटिविटी, करें ये काम
मंगलवार के दिन आप घर या मंदिर कहीं भी पूजा कर सकते हैं। घर में पूजा करने के लिए ईशान कोष को साफ करके यहां पर एक चौकी की स्थापना करें और उस पर लाल वस्त्र बिछाएं. इसके बाद उस पर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें. साथ ही भगवान श्री राम और माता सीता की मूर्ति रखना न भूलें।
इसके बाद बजरंग बली के आगे घी का दीपक जलाएं. दीप, धूप जलाकर सुंदर कांड का पाछ करें और हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें. फिर लाल फूल, लाल सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं.
