हनुमान जयंती पर करें ये महाउपाय, हनुमान जी हर लेंगे आपके जीवन के सारे कष्ट!
Hanuman Ji Ke Totke For Life : हनुमान जयंती के पावन अवसर पर किए गए विशेष उपाय न केवल जीवन के सभी कष्टों को दूर करने में मदद करते हैं, बल्कि मानसिक शांति, सुख-संपत्ति और सफलता भी दिलाते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
हनुमान जी (सौ. Gemini)
Hanuman Jayanti Maha Upay: 02 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती मनाई जा रही है। यह जयंती हर साल चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। धर्म ग्रथों में बताया गया है कि, हनुमान जयंती के दिन पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से जीवन के सारे भय और संकट दूर होते है साथ ही इस दिन पूजा-पाठ के साथ कुछ विशेष उपाय करने से मांगलिक दोष समाप्त होता है साथ ही संकटों से मुक्ति भी मिलती है।
हनुमान जयंती पर करें ये महाउपाय
-
हनुमान चालीसा का पाठ
ज्योतिषयों के अनुसार, हनुमान जयंती का दिन बहुत ही शुभ होता है। कहा जाता है कि इस दिन पूजा स्थान पर चौकी स्थापित कर उस पर लाल वस्त्र बिछाएं। हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें। हनुमान जी के सामने चमेली के तेल दीपक जलाएं, फूल अर्पित करें विधिपूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा बनी रहती है और जीवन के संकट दूर होते हैं।
-
बजरंग बाण का पाठ करें
कहा जाता है कि, हनुमान जन्मोत्सव पर पूरी श्रद्धा के साथ बजरंग बाण का पाठ करना भी बड़ा शुभ होता हैं। कहते है ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और
विवाह के योग बनते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Today’s Libra Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगा अपनों का साथ, लव लाइफ को लेकर बरतें सावधानी
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर हनुमान जी की पूजा कर आप भी पा सकते हैं सभी बाधाओं से मुक्ति
Mahasanyog Vat Savitri Vrat : आज वट सावित्री व्रत पर महासंयोग, नोट कर लें पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त
Vat Savitri Vrat Katha : आज वट सावित्री व्रत में अवश्य पढ़ें यह कथा, इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा
-
दाल और गुड़ का दान करें
इस दिन बंदरों को गुड़-चना खिलाएं या किसी जरूरतमंद को लाल मसूर की दाल और गुड़ का दान करें। कहा जाता है कि, ऐसा करने से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं।
-
सुंदरकांड का पाठ करें
हनुमान जयंती के दिन हनुमान चालीसा पाठ के अलावा सुंदरकांड का पाठ करना भी बड़ा फलदाई बताया गया हैं। इसलिए इस दिन सुंदरकांड का पाठ जरूर करें। ज्योतिष -शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से न सिर्फ दोष दूर होता है, बल्कि आत्मविश्वास भी जगाता हैं।
-
राम नाम का जप करें
धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, जहां प्रभु राम का नाम लिया जाता है, वहां बजरंगबली सबसे पहले पहुंचते हैं। इसलिए हनुमान जयंती के दिन मांगलिक दोष दूर करने के लिए ‘राम-राम’ का 108 बार जाप करें।
यह भी पढ़ें- चैत्र पूर्णिमा की रात सोने से पहले घर के इस कोने में जला दें एक दीपक, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
-
बेसन के लड्डू का भोग अर्पित करें
कहते है, इस दिन संकट-मोचन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए लाल गुलाब के फूल और बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग अर्पित करें। इससे मंगल ग्रह शांत होता है और शुभ फल प्राप्त होना शुरू हो जाते हैं।
-
सिंदूरी चोला चढ़ाएं
हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली को चमेली के तेल में मिला हुआ सिंदूरी चोला चढ़ाएं। ऐसा करना सबसे प्रभावशाली माना जाता है और इससे मंगल के अशुभ प्रभावों से राहत मिलती है।
