Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुरु पूर्णिमा के दिन इन 5 कामों से रहें दूर, नहीं तो मां लक्ष्मी और गुरु की कृपा से हो सकते हैं वंचित

Guru Purnima Spiritual Guidelines: गुरु पूर्णिमा के दिन कुछ कार्यों को करने से बचना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन 5 गलतियों से मां लक्ष्मी और गुरु की कृपा में बाधा आ सकती है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jul 28, 2026 | 05:36 PM

गुरु पूर्णिमा के नियम ( सौ.AI)

Follow Us
Follow Us:

Guru Purnima Ke Din Kya Na Kare: कल 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। हिन्दू धर्म में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर माना गया है। क्योंकि गुरु ही हमारे जीवन में सही और गलत के बीच अंतर करना सिखाता है। शास्त्रों के मुताबिक, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कुछ ऐसी गलतियां हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से न केवल पूजा का शुभ फल निष्फल हो जाता है, बल्कि देवगुरु बृहस्पति और मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए…

  • तामसिक भोजन का सेवन न करें

पूर्णिमा का दिन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर होता है. इसलिए इस दिन खान-पान में पवित्रता बनाए रखना बहुत जरूरी है।  गुरु पूर्णिमा के दिन मांस-मदिरा, प्याज, लहसुन और बासी भोजन का सेवन बिल्कुल न करें. इस दिन पूर्णतः सात्विक भोजन ग्रहण करें और संभव हो तो उपवास रखें।

  • तुलसी पत्र तोड़ने से बचें

गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और महर्षि वेद व्यास जी की पूजा में तुलसी पत्र चढ़ाए जाते हैं, लेकिन पूर्णिमा तिथि के दिन स्वयं तुलसी के पत्ते तोड़ना वर्जित माना गया है। यदि आपको पूजा के लिए तुलसी पत्र की आवश्यकता है, तो उन्हें एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें या फिर अपने आप नीचे गिरे हुए तुलसी के पत्तों का प्रयोग करें।

सम्बंधित ख़बरें

Guru Purnima 2026: गुरु को क्या भेंट करें? ये 7 उपहार बन सकते हैं सच्ची गुरु दक्षिणा का प्रतीक

Guru Purnima 2026: इस गुरु पूर्णिमा पर बनने जा रहा अनूठा केंद्र दृष्टि योग, जागेगी इन 4 राशियों की किस्मत

मंगलवार को चुपचाप कर लें गुड़ के ये 3 अचूक उपाय, हनुमान जी की कृपा से दूर होंगे संकट, कर्ज और धन की तंगी

गुरु परंपरा का अद्भुत संगम; 29 जुलाई को निकलेगी मुड़िया शोभायात्रा, जानिए इस परपंरा की कैसे हुई शुरूआत

  • क्रोध और वाद-विवाद से बचें

यह दिन शांति और साधना का होता है। इसलिए इस दिन गुस्सा करना, किसी से झगड़ा करना या अपशब्द बोलना नकारात्मक ऊर्जा को बुलावा देता है। खासतौर पर महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने से मां लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं। इसके विपरीत, यदि आप महिलाओं को सम्मान दें और उपहार आदि भेंट करें, तो धन और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें-आगरा में जया किशोरी की कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से भाव-विभोर हुए लोग

  • बाल और नाखून नहीं कटवाने से बचें

पूर्णिमा के दिन बाल और नाखून नहीं कटवाने चाहिए और न ही इस दिन काले रंग के कपड़े या फिर फटे हुए कपड़े पहने चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है। साथ ही इस कामों को करने से देवी लक्ष्मी भी आपसे नाराज हो सकती हैं।

  • गुरु का अनादर या अपमान न करें

गुरु पूर्णिमा के दिन जाने-अनजाने भी किसी गुरु, शिक्षक, बुजुर्ग या अपने से बड़ों का अपमान न करें। अगर आपके गुरु से विचारों में कोई भिन्नता है, तब भी उनके सामने कटु वचनों का प्रयोग न करें। किसी का उपहास उड़ाना या पीठ पीछे बुराई करना इस दिन भारी दोष का कारण बनता है।

Guru purnima 2026 5 things to avoid for lakshmi and guru blessings

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 05:36 PM

Topics:  

  • Caste-Religion
  • Dharma
  • Guru Purnima
  • Purnima

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.