गुजरात में नाग पंचम कब मनाया जाएगा? तारीख से लेकर पूजा मुहूर्त तक जानें पूरी जानकारी

Nag Pancham Puja Muhurat:नाग पंचमी का पर्व कल, 1 सितंबर 2026 को मनाया जा रहा है। यह पर्व अन्य राज्यों की तुलना में गुजरात में 15 दिन बाद मनाई जाती है। कब है नाग पंचम और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।
Nag Pancham Kab Hai
नाग पंचमी का पर्व (सौ.जैमिनी)
Published on
Updated on

Nag Pancham Kab Hai: बीते दिनों नाग पंचमी का पर्व मनाया गया है। अब गुजरात में यह पर्व कल, मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा, जो हर साल कृष्ण जन्माष्टमी से तीन दिन पहले मनाया जाता है। गुजरात में मनाया जाने वाला नाग पंचमी का यह पर्व अन्य राज्यों की तुलना में 15 दिन बाद मनाई जाती है। गुजराती पंचांग के अनुसार, यह भाद्रपद कृष्ण पंचमी को मनाई जाती है। इसे नाग पंचम के नाम से जाना जाता है। कब है नाग पंचम और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

इस दिन है नाग पंचम

गुजरात में नाग पंचम कृष्ण जन्माष्टमी से तीन दिन पहले मनाया जाता है। इस वर्ष नाग पंचम -कल 1 सितंबर 2026 प्रात: 07:41 से 08:53 बजे तक।

नाग पंचम का पर्व धार्मिक महत्व

गुजरात में, नाग पंचम का पर्व को बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह पर्व गुजराती कैलेण्डर के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पंचमी पर यह पर्व मनाया जाता है। जबकि उत्तर भारत में श्रावण माह पर यह पर्व मनाया जाता है। गुजरात में मनाया जाने वाला नाग पंचम का पर्व नाग पंचमी पूजा के जैसा ही मनाया जाता है। दोनों में नाम मात्र का ही अंतर हैं।

शिव की होती कृपा

भगवान शिव नागों को अपने आभूषण के रूप में धारण करते हैं, इसलिए शिव भक्तों के लिए यह दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है।

कालसर्प दोष से बचाव

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा और जलाभिषेक करने से कुंडली के कालसर्प दोष तथा राहु-केतु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

सर्प भय से मिलती मुक्ति

पौराणिक कथा के अनुसार आस्तिक मुनि ने जनमेजय के सर्प यज्ञ को रोककर नागों की रक्षा की थी, तभी से इस दिन पूजा करने वालों को सर्प भय से मुक्ति मिलती है।

Nag Pancham Kab Hai
सिर्फ माखन-मिश्री नहीं, कान्हा को चढ़ाएं ये खास चीजें, जानें हर भोग के पीछे छिपा धार्मिक महत्व
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com