नज़रदोष से पाना हो छुटकारा या पैसों की तंगी से, मंगलवार को कर लें ये उपाय, हो सकता है बड़ा चमत्कार
Nazar Dosh Se Bachne Ke Upay:मंगलवार को हनुमान जी की पूजा और कुछ सरल उपाय करने से नज़र दोष और पैसों की तंगी दूर होने की मान्यता है। श्रद्धा से किए गए ये उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
हनुमान जी(सौ.AI)
Hanuman Ji Ki Kripa Pane Ke Upay: हिन्दू धर्म में मंगलवार का दिन पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित है। धर्म ग्रथों में बताया गया है कि, इस दिन बजरंगबली की पूजा करने सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इसके अलावा, मंगलवार के दिन इन विशेष उपायों को करने से समस्त समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं और मंगलवार के दिन किन उपायों को करना शुभ बताया गया है।
मंगलवार के दिन कैसे करें हनुमान जी को प्रसन्न
-
मीठे पान का बीड़ा लगाए
ज्योतिष एवं धर्म शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन मीठे पान का बीड़ा भी आप अर्पित कर सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि पान में चूना, तंबाकू या फिर सुपारी आदि का उपयोग नहीं होना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को दुश्मनों से छुटकारा मिल जाता है।
-
लाल रंग के कपड़े दान करें
कहा जाता है कि, मंगलवार का दिन हनुमान जी के साथ-साथ मंगल ग्रह को भी समर्पित माना जाता है। इस दिन दान करने से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है। ऐसे में आप मंगलवार के दिन लाल फूल, लाल चंदन, लाल रंग के कपड़े, बादाम और तांबे के बर्तनों का दान कर सकते हैं। इससे बजरंगबली अति प्रसन्न होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jyeshtha Month : ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को कर लें ये काम, सूर्यदेव छप्पर फाड़ कर देंगे यश-वैभव!
Bada Mangal 2026: 19 साल बाद बन रहा है अद्भुत संयोग, नोट कीजिए 8 बुढ़वा मंगल की तिथियां
आपकी हथेली के रंग में छुपा है आपके अमीर-गरीब होने का राज़, जानिए क्या कहता है आपके हाथ का रंग
Jyeshtha Maas: 2026 में 60 दिन का होगा ज्येष्ठ महीना, जानिए किस दिन लग रहा ‘अधिक मास’ और क्या होता है अधिक मास
-
चमेली के फूल अर्पित करें
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन चमेली के फूल अर्पित कर सकते हैं और चमेली के तेल का दीपक भी लगा सकते हैं। इससे पवनपुत्र प्रसन्न होकर साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। अगर आप हनुमान जी कृपा चाहते है तो मंगलवार के दिन चमेली के फूल अर्पित करना न भूलें।
मंगलवार के दिन किन बातों का रखें ध्यान
हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, मंगलवार के दिन भूलकर भी मांस-मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। हनुमान जी की कृपा प्राप्ति के लिए आप मंगलवार के दिन प्रभु श्रीराम का ध्यान व नाम जप जरूर करना चाहिए।
अगर संभव हो तो मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर परिक्रमा जरूर करें और बंदर को भी कुछ खिलाएं। इन बातों का ध्यान रखने से हनुमान जी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।
