-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Offer These Flowers To Mother Saraswati
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को चढ़ाएं कमल, जूही और अपराजिता के फूल, सबके अलग लाभ, खुल जाएंगे तरक्की और सुख-समृद्धि के द्वार
- Written By: सीमा कुमारी
बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा के दौरान माता को इन फूलों को अर्पित करने से तरक्की और सुख-समृद्धि के द्वार खुलते हैं। इसलिए इस दिन इन फूलों का बड़ा महत्व हैं।

मां सरस्वती, (सौ.सोशल मीडिया)
Basant Panchami 2025: 2 फरवरी को वसंत पंचमी का त्योहार पूरे देशभर में मनाया जाएगा। ज्ञान, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी का पावन पर्व हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है।
हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। बसंत पंचमी का पर्व मुख्य रूप से भारत के पूर्वी हिस्सों में, विशेषकर पश्चिम बंगाल और बिहार में बहुत ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जाता है। वहीं, उत्तर भारत में यह पतंगों के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है।
ऐसा माना जाता है कि इस दिन मां सरस्वती की आराधना से व्यक्ति को ज्ञान की प्राप्ति होती है और बुद्धि तीव्र बनती है। वहीं, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा के दौरान माता को कौन से फूल अर्पित करने चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ एवं उसके पीछे का महत्व। आइए जानते हैं इस बारे में –
सम्बंधित ख़बरें
आज बसंत पंचमी पर बांके बिहारी मंदिर में क्यों उड़ा गुलाल? जानिए कितने दिनों तक रंगा रहेगा ब्रज?
बसंत पंचमी पर तुलसी पर क्यों बांधा जाता है पीला धागा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
भोजशाला विवाद पर आया मुस्लिम पक्ष का बयान, वकार सादिक बोले- भाईचारा कायम रहे…सुप्रीम कोर्ट का फैसला मंजूर
बसंत पंचमी पर भूलकर भी न छोड़ें मां सरस्वती की ये आरती, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
मां सरस्वती को अर्पित करें चमेली फूल
बसंत पंचमी के दिन चमेली का फूल मां सरस्वती को अर्पित करना बड़ा शुभ होता है। चमेली के फूल को मां सरस्वती को चढ़ाने से ध्यान और मानसिक शांति का स्तर बढ़ता है। साथ ही, मानसिक तनाव में भी कमी आती है। जो लोग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें मां को ये फूल अवश्य चढ़ाना चाहिए।
मां सरस्वती को अर्पित करें कमल फूल
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स का कहना है कि, कमल का फूल मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। साथ ही, माता सरस्वती की पूजा में भी कमल के फूल का प्रयोग कर सकते है। ऐसे में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को कमल का फूल चढ़ाने से ज्ञान की प्राप्ति तो होती ही है, साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि, संपदा, संपन्नता और सौभाग्य बढ़ने लग जाता है।
मां सरस्वती को अर्पित करें जुही फूल
जुही के फूल को भी सरस्वती पूजन में अर्पित कर सकते हैं। यह फूल प्रेम और भक्ति का प्रतीक है। जुही के फूलों से मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है और ज्ञान के क्षेत्र में सफलता मिलती है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
मां सरस्वती को अर्पित करें अपराजिता फूल
अपराजिता फूल को मां सरस्वती को अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि बेल फूल को माता के चरणों में अर्पित करने से व्यक्ति का ज्ञान उतनी ही तीव्रता से बढ़ता है जितनी तेजी से बेल बढ़ती है। इसलिए अपराजिता या बेल फूल को मां सरस्वती को अवश्य अर्पित करें।
Offer these flowers to mother saraswati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Daily Horoscope: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक राशिफल
Jul 19, 2026 | 12:05 AMकजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PMHPPSC Recruitment: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए आवेदन शुरू
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजो मुझे जीजा मानते हैं, वही फैजल खान कहते हैं…पहली बार नाम विवाद पर बोले खान सर, फायरिंग मामले पर कही ये बात
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजनता का पैसा पानी में न बहे… मानसून सत्र को लेकर आनंद दुबे ने सत्ता पक्ष और विपक्ष को दिलाई जिम्मेदारी
Jul 18, 2026 | 11:04 PMसंभल को 569 करोड़ की मिली सौगात, CM योगी बोले- अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, हरिहर मंदिर का होगा आदेश
Jul 18, 2026 | 11:01 PMSwitch Board Cleaning: पीले पड़ चुके स्विच बोर्ड को बनाएं एकदम नया, ये आसान ट्रिक करेगी कमाल
Jul 18, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM














