Ganga Dussehra: 25 मई को गंगा दशहरा पर आजमाएं ये उपाय, जाग उठेगी सोई किस्मत, करियर में मिलेगी तरक्की
Ganga Dussehra 2026: 25 मई 2026 को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस शुभ दिन किए गए कुछ खास उपाय जीवन में सुख-समृद्धि, करियर में तरक्की और सोई हुई किस्मत जाग सकती है।
- Written By: सीमा कुमारी
मां गंगा( सौ.सोशल मीडिया)
Ganga Dussehra Remedies: 25 मई 2026 को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व हर साल ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कहते हैं कि गंगा दशहरा पर गंगा नदी में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन कुछ खास उपाय करना भी पुण्यदायी माना जाता है।
गंगा दशहरा के दिन क्या उपाय करना पुण्यदायी ?
-
मंत्र जाप
धर्म शास्त्रों के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म के मुताबिक गंगा नदी में नहाते समय गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति। नर्मदे सिंधु कावेरी जलsस्मिन्सन्निधिं कुरु।। इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इससे व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
-
जलाभिषेक करें
गंगा दशहरा के दिन भगवान शिव को गंगाजल से अभिषेक जरूर कराना चाहिए। ऐसा करना बेहद शुभ माना गया है। इन सभी उपायों से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और घर से दुख दरिद्र दूर होता है।
सम्बंधित ख़बरें
चित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Kamika Ekadashi 2026: 9 अगस्त को बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
-
अनार का पेड़ लगाएं
ज्योतिष के अनुसार अगर व्यक्ति कर्ज में डूबा है और आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहा है तो गंगा दशहरा के दिन अनार का पेड़ जरूर लगाना चाहिए। अनार पेड़ लगाते समय यह ध्यान रखें कि उसे घर में या घर के आंगन में ना लगाएं। अनार का पेड़ हमेशा घर से बेहद दूर लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Shani Jayanti: 2026 की शनि जयंती पर कई साल बाद दुर्लभ संयोग, धनु समेत इन 5 राशि पर बरसेगी शनि देव की कृपा
-
स्त्रोत लिखें
वहीं अगर कारोबार व नौकरी में समस्या आ रही है तो गंगा दशहरा के दिन एक सादे कागज पर गंगा स्त्रोत लिखकर इस कागज को किसी पीपल के पेड़ के नीचे गाड़ देना चाहिए। इससे व्यक्ति के बिगड़ रहे काम बनने लगते हैं।
-
गंगा माता की स्तुति
इसके अलावा इस दिन गंगा माता की स्तुति या आरती करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं और शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से पितृ दोष और ग्रह दोष शांत होते हैं। इस दिन गेहूं, चावल, गुड़, नमक, घी, चीनी, फल, वस्त्र, पंखा, जल का दान सबसे शुभ माना गया है।
