गणेश विसर्जन से लेकर शारदीय नवरात्रि तक, नोट करें सितंबर में पड़ रहे तीज-त्योहारों की लिस्ट
September Vrat Tyohar 2025: पंचांग के अनुसार, सितंबर के महीने में अनंत चतुर्दशी और शारदीय नवरात्रि सहित कई बड़े और प्रमुख त्योहार आने वाले हैं। आइए जानिए सितंबर में कौन-कौन से त्योहार और व्रत हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
ये है सितंबर 2025 के व्रत त्योहार की पूरी लिस्ट (सौ.सोशल मीडिया)
September Festivals 2025: जल्द ही सितंबर यानी आश्विन महीने की शुरुआत होने वाली है। यह महीना हिंदू धर्म के लिए बहुत खास महत्व रखता है। क्योंकि इस दौरान कई बड़े पर्व और व्रत आते हैं। गणेश विसर्जन और अनंत चतुर्दशी से लेकर शारदीय नवरात्रि की शुरुआत तक, यह महीना भक्तों के लिए आध्यात्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। तो आइए जान लेते है इस बार सितंबर में कौन-कौन से त्योहार और व्रत पड़ने वाले हैं।
ये है सितंबर 2025 के व्रत त्योहार की पूरी लिस्ट
3 सितंबर 2025 – परिवर्तिनी एकादशी
इस दिन भगवान विष्णु निद्रा में करवट बदलते हैं। ये चातुर्मास के बीच का समय माना जाता हैं। इस दिन व्रत करने वालों को मोक्ष की प्राप्ति के योग बनते हैं।
4 सितंबर 2025 – वामन जयंती
5 सितंबर 2025 – ओणम, प्रदोष व्रत
ओणम का दिन राजा बलि को समर्पित हैं। दक्षिण भारत में राजा बलि के स्वागत के लिए इस दिन लोग घरों को सजाते हैं और कई तरह के पकवान बनाते हैं, ये पर्व खुशी, उल्लास का हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Shani Mahadasha: क्या होती है शनि की महादशा? जानिए 19 साल तक चलने वाली इस दशा के प्रभाव और उपाय
World Population Day: बढ़ती आबादी के बीच क्यों जरूरी है जेंडर इक्वालिटी? जानें जनसंख्या दिवस की थीम और महत्व
Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें स्मार्त-वैष्णव व्रत की तिथि, शुभ समय और पारण विधि
Raksha Bandhan 2026: क्या पत्नी अपने पति को बांध सकती है राखी? जानें हिंदू धर्म की मान्यता
6 सितंबर 2025 – गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी
गणेश उत्सव का समापन इस दिन होगा। साथ ही भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है, मान्यता है इस दिन 14 सूत्र वाला धागा बांधने से हर कष्टों से रक्षा होती है।
7 सितंबर 2025 – भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, चंद्र ग्रहण
भाद्रपद पूर्णिमा पर लगने वाला साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। जो भारत में दश्यमान होगा।
8 सितंबर 2025 – पितृ पक्ष शुरू
पितरों के तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान के लिए ये समय सबसे अनुकूल होता है, इस दौरान धरती पर पितरों का आगमन होता है और वह अपने परिवार जन से अन्न-जल ग्रहण करते हैं।
10 सितंबर 2025 – विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी
14 सितंबर 2025 – जीवित्पुत्रिका व्रत
संतान प्राप्ति और संतान से जुड़ी तमाम समस्या के निवारण के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत महत्वपूर्ण माना गया है। इसके प्रताप से बच्चों को हर खुशियां मिलती है।
17 सितंबर 2025 – एकादशी श्राद्ध, इंदिरा एकादशी, कन्या संक्रांति
18 सितंबर 2025 – गुरु पुष्य योग
19 सितंबर 2025 – मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
21 सितंबर 2025 – सर्व पितृ अमावस्या
ये पितृ पक्ष का आखिरी दिन होता है, इस दिन समस्त ज्ञात-अज्ञात पितरों का श्राद्ध कर्म किया जाता है, इसके बाद वह अपने लोक लौट जाते हैं।
22 सितंबर 2025 – शारदीय नवरात्रि शुरू, घटस्थापना
ये भी पढ़ें-राधा अष्टमी व्रत’ में भूल से भी न करें ये गलतियां, निष्फल जाएगी पूजा, जानिए क्या करें क्या नहीं
मां दुर्गा की पूजा के 9 दिन शारदीय नवरात्रि बहुत खास होते हैं। पहले दिन घटस्थापना कर भक्तगण माता का आव्हान करते हैं, कहते हैं इस दौरान देवी पृथ्वी पर भक्तों के कष्टों को हरने आती हैं।
