Feeding Animals: जगाना है सोया हुआ भाग्य? आज से ही शुरू कर दें इन 5 जीवों को भोजन कराना
Feeding Animals Benefits: शास्त्रों में बताया है कि, निःस्वार्थ भाव से भूखे पशु-पक्षियों या जरूरतमंद जीवों को भोजन कराने से साक्षात ईश्वरीय आराधना जितना फल की प्राप्ति होती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
जीवों को भोजन (सौ.सोशल मीडिया)
Feeding Animals For Prosperity: भारतीय हिंदू परंपरा में जीवों के प्रति करुणा, सेवा और देखभाल करना बड़ा पुण्यदायी काम बताया गया है। शास्त्रों में बताया है कि, निःस्वार्थ भाव से भूखे पशु-पक्षियों या जरूरतमंद जीवों को भोजन कराने से साक्षात ईश्वरीय आराधना जितना फल की प्राप्ति होती है। बताया जाता है कि जानवरों को खाना खिलाने से सोया भाग्य खुल जाता है और कम मेहनत से भी पूरा परिणाम प्राप्त होने लगता है।
किन जीवों को खाना खिलाने से सोया भाग्य खुलता है?
भारतीय ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ विशेष जानवरों व पक्षियों को चारा, दाना या भोजन कराने से बुरे कर्मों का प्रभाव कम होता है और सौभाग्य के द्वार खुलते है।
-
गौ माता
भारतीय हिंदू परंपरा में गौ माता को पूजनीय माना जाता है। बताया जाता है कि, गाय को नियमित रूप से हरा चारा, हरी घास या रोटी और गुड़ खिलाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का वो रहस्य… जब ‘कड़वे नीम का चूर्ण’ बन गया भगवान का सबसे प्रिय भोग
Vastu Rules: क्या आपके घर की दहलीज बन रही है दरिद्रता का कारण? वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
गुप्त नवरात्रि से पहले जान लें ये दिव्य रहस्य! राशि अनुसार किया गया ये दान पूरी कर सकता है आपकी मनोकामनाएं
Ganesh Puja: कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी पर क्या करें, क्या न करें? व्रत से पहले जरूर पढ़ें ये खास बातें
मान्यता है कि गौ सेवा करने से आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं और परिवार में सकारात्मक वातावरण बना रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गाय को भोजन कराने से बुध ग्रह के दोष शांत होने में भी सहायता मिल सकती है, जिससे बुद्धि, वाणी और व्यापार से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने की संभावना बढ़ती है।
-
काले कुत्ते को भोजन कराना
काले कुत्ते को काल भैरव का वाहन माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन काले कुत्ते को तेल लगी रोटी, बिस्किट या भोजन खिलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनि, राहु और केतु के अशुभ प्रभाव कम होने की मान्यता है। साथ ही जीवन में आने वाली अचानक परेशानियों और नकारात्मकता से राहत मिल सकती है।
-
पक्षियों को दाना डालना
विशेषकर कौवे और कबूतर जैसे पक्षियों को दाना खिलाना पुण्यदायी माना गया है। कौवे को पितरों का प्रतीक माना जाता है, इसलिए उन्हें चावल, बाजरा या मक्का खिलाने से पितृ दोष शांत होने की मान्यता है। वहीं पक्षियों की सेवा करने से मानसिक शांति मिलती है और करियर या कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाएं भी धीरे-धीरे कम हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें-Tel Chadhane Ke Niyam: शनिदेव को तेल चढ़ाते समय इन नियमों का करें पालन, तभी मिलेगा आशीष
-
बंदरों को फल खिलाना
बंदरों को हनुमान का स्वरूप माना जाता है। मंगलवार के दिन बंदरों को केले, चना या गुड़ खिलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे व्यक्ति के भीतर साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है, भय दूर होता है और जीवन में सफलता के रास्ते खुलते हैं।
-
चींटियों को भोजन देना
छोटे जीवों की सेवा भी धर्म और पुण्य का कार्य मानी जाती है। चींटियों को आटा, शक्कर या गुड़ मिले आटे का मिश्रण खिलाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलने की मान्यता है। यह उपाय व्यक्ति को धैर्य, विनम्रता और अच्छे कर्मों की ओर प्रेरित करता है।
